Move to Jagran APP

Lok Sabha Election: गरीबी से मुक्त होगा 2022 का नया भारत: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा देश की आजादी को 75 साल पूरे होने जा रहे हैं 2022 में। भारत आजादी की डायमंड जुबली मनाएगा। वर्ष 2022 तक हमारा देश गरीबी से मुक्त भारत होगा।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 04:54 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 08:39 PM (IST)
Lok Sabha Election: गरीबी से मुक्त होगा 2022 का नया भारत: मुख्यमंत्री
Lok Sabha Election: गरीबी से मुक्त होगा 2022 का नया भारत: मुख्यमंत्री

बेतालघाट/भीमताल, जेएनएन : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, देश की आजादी को 75 साल पूरे होने जा रहे हैं 2022 में। भारत आजादी की डायमंड जुबली मनाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हम डायमंड जुबली मनाने को तब भागीदार होंगे जब प्रत्येक हिंदुस्तानी के पास अपनी छत होगी। वर्ष 2022 तक हमारा देश गरीबी से मुक्त भारत होगा। सीएम त्रिवेंद्र शनिवार को मिनी स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में चुनावी सभा में बोल रहे थे। इसके अलावा ओखलकांडा में भी सीएम ने जनसभा को संबोधित किया।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच हजार करोड़ से ज्यादा लोग ऐसे हैं जिनके पास अपनी छत नहीं है। वह खुले आसमान के नीचे रहते हैं। करोड़ों परिवार ऐसे हैं जिनके पास बिजली नहीं है, पानी नहीं है। सड़क नहीं है। गैस का कनेक्शन नहीं है। उन्हेंने प्रधानमंत्री की घोषणा व वायदे का हवाला देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कहा है 2022 के नए भारत में हर परिवार को मकान देंगे। देश में 55 साल जिस पार्टी ने गरीबों के नाम पर शासन किया वह सिर्फ 25 लाख लोगों को ही मकान दे पाई। 55 महीने में नरेंद्र मोदी ने 1.30 करोड़ लोगों को मकान दिए। 2022 का नया भारत गरीबी से मुक्त भारत होगा। हर किसी के पास अपना घर होगा। 55 सालो में वर्ष  2014 तक 12 करोड़ लोगों को गैस के कनेक्शन दिए। 2014 से 2019 तक 13 करोड़ लोगों को कनेक्शन दिए गए। इसके अलावा 10 करोड़ घरों में शौचालय बनाए गए। 10 करोड़ परिवारों को पांच लाख रुपया सालाना स्वास्थ्य बीमा दिया गया। दुनिया की सबसे बड़ी आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज की चिंता दूर हो गई है। इससे 23 लाख परिवारों को उत्तराखंड सरकार ने योजना जोड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के बाद से उत्तराखंड के पास 1024 डॉक्टर ही थे। राज्य की भाजपा सरकार ने सवा साल में 1034 डॉक्टर तैनात किए। एक साल के भीतर 2710 डॉक्टर फिर देने जा रहे हैं। नैनीताल ऊधम सिंह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, विधायक संजीव आर्या आदि ने भी पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं।

कोई भी भ्रष्टाचारी बख्शा नहीं जाएगा

उधर, ओखलकांडा के खनस्यू में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री रावत ने कहा है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी और नेता को नहीं बख्शा जाएगा। कहा कि उनकी सरकार के द्वारा हर वर्ग और हर तबके के लोगों के लिए योजनाएं बनाई गई हैं, जिसका लाभ जनता ले रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश से भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त किया जाए। कहा कि प्रदेश पहला ऐसा राज्य है जिसने बिजली हर घर में नियत समय में पहुंचाया है। वहीं 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण वितरित किया है। कार्यक्रम के दौरान अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेसी सरकार द्वारा बिगाड़े गए कार्य को प्रदेश सरकार सुधारने का कार्य कर रही है। कहा कि वह तो चाहते थे कि पूर्व सांसद और मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ही चुनाव लड़े पर उनके द्वारा मना करने पर वह जनता के बीच में हैं।

यह भी पढ़ें : राजनीति में ज्योतिष : भाजपा ने तीन-तेरह के योग में खोले प्रत्याशियों के नाम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.