Lok Sabha Election 2019 : पोलिंग पार्टियां केंद्रों पर पहुंचीं, 17.05 लाख मतदाता आज करेंगे मतदान
छठें चरण के मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है। मतदान कल यानी रविवार को होगा। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं।
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी शनिवार को एटीएल ग्राउंड से की गई। इसके लिए वहां सुबह से मतदान कार्मिकों का मेला लगा रहा। सभी विधानसभा क्षेत्रों के अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। वहां से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंची।
प्रेक्षक, डीईओ व एसपी ने जायजा लिया
एआरओ टीम के साथ मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहे थे। ईवीएम, वीवीपैट व अन्य चुनाव सामग्री लेने के लिए अलग काउंटर बनाया गया था। डीईओ, एसपी व प्रेक्षक ने यहां पहुंचकर कार्यों का जायजा लिया। दोपहर बाद से पोङ्क्षलग पार्टियों की रवानगी होनी शुरू हुई। यहां से 1892 पोलिंग पार्टियां मतदान के लिए रवाना की गई। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई थीं। अब मतदाता रविवार को मतदान करेंगे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र में कुल 17.05 लाख मतदाता हैं। इसके लिए 1892 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
पोलिंग पार्टियों को 421 वाहनों से रवाना किया गया
रविवार को होने वाले मतदान के लिए शनिवार को एटीएल ग्राउंड से पोङ्क्षलग पार्टियों की रवानगी कराई गई। सबसे पहले पुलिस का पंडाल बनाया गया था। यहां से पुलिस पार्टियों को बूथों पर ड्यूटी के लिए भेजा जा रहा था। इसके बाद सदर, विश्वनाथगंज, रानीगंज, पट्टी, रामपुरखास विधान सभाओं के पंडाल बनाए गए थे। कर्मचारियों को ईवीएम, वीवीपैट व अन्य सामग्री दिए जाने के लिए अलग से पंडाल लगे थे। पोङ्क्षलग पार्टियों को 421 वाहनों से रवाना किया गया। इनमें से 326 बसें व 95 ट्रकों से मतदान कार्मिक बूथों पर भेजे गए। इस दौरान डीएम मार्कंडेय शाही, एसपी एस. आनंद, डीआइओएस एसपी यादव, बीएसए अशोक कुमार ङ्क्षसह, एआरटीओ प्रशासन सुशील कुमार मिश्र, डॉ. ङ्क्षवध्याचल ङ्क्षसह आदि अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे।
गर्मी से अचेत हुए दो कार्मिक
एटीएल मैदान से पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान दो मतदान कार्मिक भीषण गर्मी के चलते बेहोश होकर गिर पड़े। उनका चिकित्सकों से इलाज कराया गया। बृजेंद्र मणि इंटर कालेज के शिक्षक अशोक पांडेय देवरी मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी बनाए गए थे। दोपहर 12 बजे वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। इस पर चिकित्सकों को बुलाकर जांच कराई गई। इसी प्रकार रानीगंज विधानसभा के पंडाल के सामने एक महिला मतदान कार्मिक गर्मी के चलते बेहोश हो गई। चिकित्सकों ने पहुंचकर उनका इलाज किया।
ड्यूटी कटवाने को पत्नी, बच्चों समेत पहुंचे डीएम के पास
नगर क्षेत्र के होमगार्ड कंपनी कमांडर शैलेंद्र शुक्ल की पत्नी श्रद्धा शुक्ला की चुनाव में ड्यूटी लगी है। ड्यूटी से नाम कटवान के ेलिए शैलेंद्र अपनी पत्नी श्रद्धा बेटे इलेश व बेटी इरा के साथ डीएम के पास पहुंच गए। कंपनी कमांडर ने कहा कि उनकी तो चुनाव में ड्यूटी लगी ही है, साथ में उनकी शिक्षिका पत्नी की भी ड्यूटी लग गई है। इस पर डीएम ने उन्हें बीएसए के पास भेजकर उनकी पत्नी को ड्यूटी से मुक्त कराकर उनके स्थान पर रिजर्व कर्मचारी को लगाया। इसी प्रकार डीआइओएस के पास एक कार्मिक आया और उसने बताया कि सर हमारे पीठासीन अधिकारी नहीं आएंगे, उनकी बेटी की शादी है। उन्होंने ड्यूटी कटवाने को तीन बार प्रयास किया, लेकिन उनकी ड्यूटी नहीं कटी। डीआइओएस ने उनके स्थान पर रिजर्व कर्मी की ड्यूटी लगा दी।
पीठासीन अधिकारी के पिता की मौत से साथी परेशान
लोकसभा चुनाव में ड्यूटी पर लगाए गए पार्टी संख्या 214 रामपुर खास के पीठासीन अधिकारी राकेश ङ्क्षसह जब एटीएल मैदान पहुंचे तो उन्हें परिवार के एक सदस्य ने फोन से सूचना दी कि उनके पिता का निधन हो गया है। पीठासीन अधिकारी राकेश ने अधिकारियों को सूचना दी और वहां से चले गए। हालांकि उनके साथ ड्यूटी पर लगे लोग बस संख्या 59 पर बैठकर काफी देर तक नए पीठासीन अधिकारी का इंतजार करते रहे। नए पीठासीन अधिकारी के आने पर ही कार्मिक रवाना हो सके।
फोन से लेते रहे साथियों की लोकेशन
एटीएल ग्राउंड पर शनिवार को मतदान कार्मिक वोङ्क्षटग का सामान लेकर अपने साथियों का इंतजार करते रहे। उन्हें फोन कर उनकी लोकेशन लेते नजर आए। कुछ का फोन स्विच ऑफ आने पर इसकी शिकायत भी एआरओ से करते नजर आए। एटीएल ग्राउंड पर अधिकांश कर्मचारी तो नौ बजे तक पहुंच गए थे। सबसे पहले तो कर्मचारियों ने अपनी डिकोङ्क्षडग कराकर वोङ्क्षटग का सामान लिया। इसके बाद वह साथियों का इंतजार करने लगे। फोन से लोकेशन लेते रहे। दोपहर 12 बजे तक न पहुंचने पर डीआइओएस के पास पहुंचे और इसकी शिकायत की। एक कार्मिक ने बताया कि हमारी टीम के दो लोग अभी तकनहीं आए। एक तो अभी लालगंज में हैं दूसरे का फोन स्विच आफ है। इस पर डीआइओएस ने कहा कि थोड़ा इंतजार करिए न आए तो बताइए, रिजर्व कर्मचारी को भेजा जाएगा।
जिगर के टुकड़े को धूप से बचाती रहीं महिलाएं
एटीएल ग्राउंड पर बच्चों को लेकर कई महिलाएं भी पहुंचीं थीं। तेज धूप के चलते कुछ महिलाएं स्वयं भी धूप से बचने का इंतजाम किए थीं और अपने जिगर के टुकड़े को धूप से बचाती नजर आई। बच्चों को पानी पिलाने के साथ ही ठंडे पेय पदार्थ भी पिला रहीं थीं। इसके साथ ही कुछ महिलाएं अपने घर वालों के साथ आई थीं। जब तक पोङ्क्षलग पार्टियां रवाना नहीं हो गई घर के लोग वहां से नहीं हटे। वह उनकी सुरक्षा को लेकर संबंधित कार्मिकों से संपर्क बनाए रहे।
ट्रकों से भी रवाना हुए कार्मिक
इस बार डीएम ने सभी मतदान कार्मिकों को बसों से भेजने की बात कही थी। बसों की कमी के चलते 95 ट्रकों से भी मतदान कार्मिक भेजे गए। एआरटीओ प्रशासन सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि पर्याप्त बसें न मिल पाने की वजह से बसों के स्थान पर ट्रकों से भी कार्मिकों को रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 421 वाहनों से कार्मिक रवाना किए गए। इनमें से 326 बसों से रवाना किए गए।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप