Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: गोड्डा में 68.96 फीसद मतदान, निशिकांत और प्रदीप के बीच बंटे वोट

Godda गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। मतदान के दाैरान मतदाता स्पष्ट रूप से भाजपा के निशिकांत दुबे और झाविमो के प्रदीप यादव के बीच बंटे दिखे।

By mritunjayEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 06:47 AM (IST)Updated: Sun, 19 May 2019 08:21 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: गोड्डा में 68.96 फीसद मतदान, निशिकांत और प्रदीप के बीच बंटे वोट
Lok Sabha Election 2019: गोड्डा में 68.96 फीसद मतदान, निशिकांत और प्रदीप के बीच बंटे वोट

गोड्डा, जेएनएन। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने रविवार को मताधिकार का प्रयोग कर भाजपा के निशिकांत दुबे और झाविमो के प्रदीप यादव समेत 13 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में लॉक कर दिया है।अब 23 मई को मतगणना होगी उसके बाद पता चलेगा कि गोड्डा का अगला सांसद काैन-निशिकांत या प्रदीप ? 
लोकसभा चुनाव- 2019 के अंतिम चरण में रविवार को गोड्डा के 2347 बूथों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। चार बजे तक मतदान का समय था। मतदान के बाद भी कई बूथों पर मतदाताओं की भीड़ लगी थी।


2014 से 2.98 फीसद ज्यादा मतदानः मतदान का प्रतिशत 68.96 रहा। यह 2014 से ज्यादा है। तब 65.98 प्रतिशत मतदान हुआ था। यानी 2019 में 2.98 प्रतिशत ज्यादा। मतदान के दाैरान मतदाताओं का सीधा विभाजन भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे और झाविमो के प्रदीप यादव के बीच दिखा। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें दिखी। शहरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में मतदाताओं में ज्यादा उत्सास देखा गया।  

loksabha election banner



पहले मतदान फिर पूजा-पाठ: गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के तहत बाबा बासुकीनाथ का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां सुबह-सुबह मंदिर में पूजा करने वालों ने पहले मतदान किया। इसके बाद मंदिर में पूजा-पाठ। बासुकीनाथ मन्दिर से सटे सब्जी बाजार के समीप स्थित मतदान केंद्र पर हाथ में फूल की डाली और पूजा-पाठ की सामग्री लिए मतदान करने पहुंच गईं ब्राह्मण टोला निवासी मुन्नी कुमारी। उन्होंने मतदान करने के बाद बाबा बासुकीनाथ की पूजा-अर्चना की। बासुकीनाथ की तरह देवघर में भी नजारा देखने को मिल रहा है। यहां विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ का मंदिर है। यहां भी ज्यादातर लोग पूजा-पाठ से पहले मतदान का फर्ज अदा किया।
गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी
प्रत्याशी का नाम      आवंटित चिन्ह        पार्टी  
01   जफर ओबैद           हाथी               बहुजन समाज पार्टी
02   निशिकांत दुबे         कमल              भारतीय जनता पार्टी
03   प्रदीप यादव           कंघा              झारखंड विकास मोर्चा 
04   आश माकड़े            गुब्बारा          पिछड़ा समाज पाटी युनाईटेड
05   नूर हसन                ट्रक               राष्ट्रीय समता पार्टी सेकुलर
06   बजरंगी महथा         चारपाई             बहुजन मुुक्ति पार्टी
07   मुरारी कापरी          चपाती रोलर       आम अधिकार मोर्चा
08   अनुप कुमार ङ्क्षसहा      कम्प्यूटर            निर्दलीय
09   जीतेन्द्र कुमार सिन्हा   कप और प्लेट      निर्दलीय
10   मधुसूदन राय            कैंची                 निर्दलीय
11   महेश कुमार सुमन      कोट                  निर्दलीय
12   के रंगय्या               हाथ गाड़ी            निर्दलीय
13   वीरेंद्र कुमार          ऑटो रिक्शा          निर्दलीय
3 तक 63.30 प्रतिशत मतदानः गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में 3 बजे तक मतदान का प्रतिशत 63.30 दर्ज किया गया। देवघर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शराहुल कुमार सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने देवघर में मतदान किया।
1 तक 50.38 फीसद पहुंचा मतदान का आंकड़ाः गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में मतदान का आंकड़ा 1 तक 50.53 फीसद से ऊपर पहुंच गया। इसके तहत गोड्डा, जरमुंडी, मधुपुर, देवघर, पोडैयाहाट और महागामा विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत करीब-करीब एक समान रहा।

तपती गर्मी पर भारी गो़ड्डा के मतदाता, 11 तक 32.6 फीसदः तपती गर्मी के बावजूद गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। धूप के बीच मतदाता घरों से निकल मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। 11 बजे तक 32.6 फीसद मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

पहले दो घंटे में 19.8 फीसद मतदानः  गोड्डा में मतदान शुरू होने के बाद कई बूथों पर ईवीएम में खराबी सामने आई जिसे तुरंत दुरुस्त किया गया। महागामा की कोयला पंचायत और पथरगामा के बारकोप में ईवीएम और वीवी पैट में खराबी आने एक घंटा विलंब से मतदान शुरू हुआ। जिला नियंत्रण कक्ष से विशेष उड़न दस्ता दल में शामिल तकनीकी कर्मियों ने त्रुटियों को दूर किया। पहले दो घंटे की वोटिंग 19.8 फीसद दर्ज की गई है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद ने उच्च विद्यालय जरमुंडी (बूथ संख्या-42) में मतदाधिकार का प्रयोग किया।
      

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.