Move to Jagran APP

Vijay Sankalp Rally: जमुआ में MODI का चला जादू, कोडरमा और गिरिडीह में BJP की विजय का दिलाया संकल्प

कोडरमा लोकसभा सीट से भाजपा की अन्नपूर्णा देवी और गिरिडीह लोकसभा सीट से भाजपा गठबंधन में शामिल आजसू के चंद्रप्रकाश चाैधरी प्रत्याशी हैं।

By mritunjayEdited By: Published: Mon, 29 Apr 2019 08:28 AM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 04:30 PM (IST)
Vijay Sankalp Rally: जमुआ में MODI का चला जादू, कोडरमा और गिरिडीह में BJP की विजय का दिलाया संकल्प
Vijay Sankalp Rally: जमुआ में MODI का चला जादू, कोडरमा और गिरिडीह में BJP की विजय का दिलाया संकल्प

जमुआ( गिरिडीह), जेएनएन। विपक्ष लाख कहे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू खत्म नहीं हुआ है। उनका जादू जनता के सिर चढ़कर बोल रहा है। न सिर्फ शहरी बल्कि दूर-दराज और पिछड़े इलाकों में भी उनके आकर्षण में जनता खींची चली आ रही है। उनके कशिश का करिश्मा सोमवार को गिरिडीह जिले के जमुआ में तपती दोपहरी में देखने को मिला। उन्हें सुनने के लिए एक लाख से ज्यादा की भीड़ डटी रही। जब मोदी का दीदार हुआ तो भीड़ ने मोदी... मोदी... मोदी... के गगनभेदी नारों से उनका अभिवादन किया।

सुबह से जुटने लगी भीड़, धूप में डटी रहीः
गिरिडीह जिले के जमुमा में सोमवार को भाजपा की विजय संकल्प रैली हुई। जमुआ विधानसभा क्षेत्र कोडरमा लोकसभा का हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभा की। सभा स्थल था जमुआ विधानसभा क्षेत्र के श्याम सिंह नावाडीह गांव स्थित मैदान। यह गांव गिरिडीह-पचंबा-जमुआ पथ पर स्थित है। मोदी को देखने और सुनने के लिए सुबह से ही सभी रास्ते श्याम सिंह नावाडीह की तरफ चल पड़े। मोदी के आने से पहले ही एक लाख से ज्यादा की भीड़ जुट गई थी। सब तेज धूप की परवाह किए बिना अपने लोकप्रिय नेता को सुनने के लिए डटे रहे।
कोडरमा और गिरिडीह लोकसभा को बीस मिनट में साध गए मोदीः जमुआ की सभा से प्रधानमंत्री मोदी ने एक साथ कोडरमा और गिरिडीह लोकसभा सीट को साधने का काम किया। वे गया से हेलीकॉप्टर से करीब 12.22 बजे जमुआ पहुंचे। चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद 12.47 बजे प. बंगाल के हुगली के लिए उड़ गए। मंच पर उपस्थित कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी और गिरिडीह के आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चाैधरी को प्रधानमंत्री ने विजयी बनाने का आह्वान किया। इसके बाद जनता ने दोनों लोकसभा सीटों को भाजपा गठबंधन की झोली में देने के लिए हुंकार भरा। कोडराम में 6 और गिरिडीह में 12 मई को मतदान है।
मोदी के सामने रघुवर को मिला बोलने का माैकाः प्रधानमंत्री के सामने विजय संकल्प रैली में सिर्फ मुख्यमंत्री रघुवर दास को बोलने का माैका मिला। प्रधानमंत्री करीब बीस मिनट बोले। उन्होंने कहा कि आज चाैथे चरण का चुनाव समाप्त होने के बाद विपक्ष चारों खाने चित हो जाएगा। विपक्ष ने अभी से अपनी हार मान ली है और हार के बहाने ढूंढ रहा है।
एकजुटता का हुआ प्रदर्शनः विजय संकल्प रैली के माैके पर भाजपा ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। कोडरमा और गिरिडीह लोकसभा से भाजपा के दोनों सिटिंग सांसद क्रमशः रवींद्र राय और रवींद्र पांडेय मंच पर माैजूद थे। अबकी चुनाव में दोनों को प्रत्याशी नहीं बनाया गया है। इस माैके पर भाजपा के लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय, मंत्री नीरा यादव, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल, गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल उपस्थित थे।

loksabha election banner



Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.