Patan Lok Sabha Election Result 2019 : गुजरात के पाटन सीट से भरतसिंह डाभी आगे
Patan Lok Sabha Election Result 2019 गुजरात के पाटण से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी के डाभी भरतसिंहजी शंकरजी ने जीत दर्ज की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Patan Lok Sabha Election Result 2019 गुजरात के पाटण से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी के डाभी भरतसिंहजी शंकरजी ने जीत दर्ज की है। डाभी भरतसिंहजी शंकरजी ने 633368 वोट पाकर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस के जगदीश ठाकोर दूसरे नंबर पर रहे हैं। जगदीश ठाकोर को 439489 वोट मिले हैं।
वर्ष 2014 में गुजरात राज्य में पाटन लोकसभा क्षेत्र से लीलाधर वाघेला का निर्वाचन हुआ। उन्हें 518538 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने बी डी राठौड़ को 138719 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 58.74 प्रतिशत वोट पड़े।
पाटण, गुजरात के 26 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह गुजरात का जिला एवं जिला-मुख्यालय है। इसकी स्थापना 745ई में वनराज छावडा ने की थी। यहां सबसे पहले 1952 में लोकसभा चुनवा हुआ था। यहां बहुत से ऐतिहासक स्थल हैं जिनमें हिन्दू और जैन मन्दिर, रानी की वाव प्रसिद्ध हैं। जिले के दक्षिण में एक प्रसिद्ध खान सरोवर है। यह जिला सरस्वती नदी से डेढ़ किमी दूर है। यहां खादी का काफी अच्छा काम होता है।
शैक्षिण संस्थानों की बात करें तो यहां वैसे तो कई बेहतरीन स्कूल और कॉलेज हैं लेकिन हेमचंद्राचार्य नॉर्थ गुजरात यूनिवर्सिटी यहां की सबसे अच्छी यूनिवर्सिटी कही जाती है। इसका नाम प्रसिद्ध पॉलीमथ आचार्य हेमचंद्र के नाम पर है। इसे पहले उत्तर गुजरात विश्वविद्यालय के रूप में जाना जाता था। यहां की पटोला साड़ी काफी फेमस है। एक साड़ी बनने में करीब 4 से 6 महीने लगते हैं। दिल्ली से पाटण की दूरी 848 किलोमीटर है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप