Paschim Champaran Lok Sabha Election Result 2019: BJP के संजय जयसवाल 293906 वोटों से जीते
Paschim Champaran Lok Sabha Election Result 2019 पश्चिम चम्पारण लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के डॉ संजय जायसवाल ने RLSP के ब्रजेश कुमार कुशवाह को 293906 वोटों से हराया।
नई दिल्ली, जेएनएन। Paschim Champaran Lok Sabha Election Result 2019: पश्चिम चम्पारण लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के डॉ संजय जायसवाल ने RLSP के ब्रजेश कुमार कुशवाह को 293906 वोटों से हरा दिया। आरएलएसपी से ब्रजेश कुमार कुशवाह को 309800 वोट मिले जबकि बीएसपी के राकेश कुमार को कुल 11427 वोट ही मिले। बीजेपी के संजय जयसवाल को 603706 वोट मिले जो कि कुल वोट का 59.6 फीसद है। NOTA को 45699 वोट मिले और वह तीसरे नंबर पर रहा।
वर्ष 2014 में, बिहार राज्य में, पश्चिम चम्पारण लोकसभा क्षेत्र से डॉ संजय जायसवाल का निर्वाचन हुआ। उन्हें 371232 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने प्रकाश झा को 110254 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी जेडीयू थी। 2014 में कुल 60.49 प्रतिशत वोट पड़े।
चंपारण नाम चंपा और अरण्य की संधि से बना है। महात्मा गांधी ने यहीं से अंग्रेजों के खिलाफ नील आंदोलन से सत्याग्रह की मशाल जलाई थी। आजादी के बाद लगातार तीन टर्म कांग्रेस के टिकट पर कमलनाथ तिवारी यहां से जीतते रहे। 1974 में कांग्रेस विरोधी लहर में पार्टी हवा हो गई। 1977 में जनता पार्टी के फजीलुर रहमान विजयी हुए। 1980 में कांग्रेस फिर वापस आ गई। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में पूर्वी और पश्चिम चंपारण का निर्माण करनेवाले केदार पांडेय को लोगों ने सांसद के रूप में चुनकर दिल्ली भेजा। उनके बाद पुत्र मनोज पांडेय के सिर सांसद का सेहरा बंधा। वे कांग्रेस के आखिरी सांसद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप