LokSabha Elections 2019 : आज महराजगंज आएंगे पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदम्बरम तीन मई को महराजगंज आएंगे। वह कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के पक्ष में आयोजित न्याय सभा को संबोधित करगें।
गोरखपुर/महराजगंज, जेएनएन। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदम्बरम तीन मई को महराजगंज आएंगे। वह कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के पक्ष में आयोजित न्याय सभा को संबोधित करेंगे।
यह जानकारी देते हुए कांग्रेस के रानू सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व वित्त मंत्री कांग्रेस पार्टी की नीतियों व भविष्य की योजनाओं को आमजन व अधिवक्ताओं से साझा करने के लिए आ रहे हैं। पी चिदंबरम सुबह 11:45 बजे हेलीकाप्टर से जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज में पहुंचेंगे।
दोपहर 12 से 12.45 बजे तक एक मैरेज हाल में आयोजित न्याय सभा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर 1 :15 बजे से दो बजे तक तक जिला मुख्यालय पर बार एसोसिएशन की बैठक में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता जुट गए हैं।
सुप्रिया श्रीनेत हैं कांग्रेस की प्रत्याशी
कांग्रेस के टिकट पर पूर्व सांसद स्व. हर्षवर्धन की पुत्री सुप्रिया श्रीनेत महराजगंज लोकसभा सीट से चुनाव से मैदान में हैं। वरिष्ठ टीवी पत्रकार रह चुकीं सुप्रिया श्रीनेत के नामांकन के दिन पिछले दिन युवा नेता हार्दिक पटेल व छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हुए थे। पूर्व वित्त मंत्री के आगमन को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। पीचितंबरम के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कांग्रेसी तैयारी में जुट गए हैं।