Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले, बदनाम करने की साजिश रच रहा महागठबंधन

Lok Sabha Election 2019 . सिंहभूम सीट से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि नक्सलियों के साथ साठ-गांठ का आरोप निराधार है। यह महागठबंधन की साजिश है।

By Deepak PandeyEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 01:25 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 08:19 PM (IST)
Lok  Sabha Election 2019 :  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले, बदनाम करने की साजिश रच रहा महागठबंधन
Lok Sabha Election 2019 : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले, बदनाम करने की साजिश रच रहा महागठबंधन

चाईबासा/घाटशिला, जेएनएन। Lok  Sabha Election 2019 सिंहभूम सीट से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि नक्सलियों के साथ साठ-गांठ का आरोप निराधार है। ऐसा होता तो किसी न किसी थाने में प्राथमिकी दर्ज होती। कहा कि महागठबंधन के लोग बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।

loksabha election banner

महागठबंधन की प्रत्याशी सिंहभूम सीट से हार मान चुकी हैं, इसलिए निराशा व हताशा का परिचय दे रही हैं। रही बात हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करने की, वह स्वीकृत ही नहीं होगी। बिना ठोस प्रमाण के याचिकाएं स्वत: खत्म हो जाती हैं। कहा कि 2014 के विधानसभा चुनाव में रमाकांत पांडेय उर्फ रामा पांडेय ने प्रत्याशी मधु कोड़ा के लिए काम किया था। मालूम हो कि लक्ष्मण गिलुवा पर नक्सलियों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए जमशेदपुर के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष दानियल दानिश ने कोर्ट में याचिका दायर की है।

भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगा पूरा देश: हेमंत

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में कहा कि पूरा देश इस बार भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगा। घाटशिला के माझी पारगना माहाल भवन में आयोजित विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए हेमंत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इस बार चुनाव में जिस तरह गठबंधन ने घेराबंदी की है, उससे भाजपा को आगे बढ़ने की जगह नहीं मिलेगी। पांच साल तक भाजपा ने सिर्फ अपने राजनीतिक एजेंडे पर काम किया। पूरा देश भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी कर रहा है। कहा कि झारखंड में भाजपा को झामुमो ही मजबूती से टक्कर दे सकता है।

विद्यालय बंद कर शराब बेच रही सरकार

उधर, बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान परिसर में बूथ सम्मेलन में हेमंत सोरेन ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता इस चुनाव को चुनौती के रूप में लें। यह सरकार विद्यालय बंद कर शराब बेचने का काम कर रही है। जल, जंगल और जमीन से आदिवासी-मूलवासी को बेदखल कर रही है। नोटबंदी व जीएसटी से देश का विकास प्रभावित हुआ है। वहीं झामुमो प्रत्याशी चंपई सोरेन ने कहा कि देश में जुमलेबाजों की सरकार नहीं चलेगी। विधायक कुणाल षाड़ंगी ले कहा कि कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को जागरूक करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.