Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : योगी की सभा में 1.47 लाख जबकि प्रियंका के रोड शो में खर्च हुए 1.17 लाख रुपये

प्रत्याशियों के चुनावी व्यय का कराया गया आकलन कानपुर सीट पर खर्चे में सत्यदेव पचौरी से आगे श्रीप्रकाश जायसवाल।

By AbhishekEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 11:48 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 09:32 AM (IST)
Loksabha Election 2019 : योगी की सभा में 1.47 लाख जबकि प्रियंका के रोड शो में खर्च हुए 1.17 लाख रुपये
Loksabha Election 2019 : योगी की सभा में 1.47 लाख जबकि प्रियंका के रोड शो में खर्च हुए 1.17 लाख रुपये
कानपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में 1.47 लाख और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के रोड शो में 1.17 लाख रुपये खर्च हुए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में होने वाले व्यय का लगातार आकलन कर रहा है। दोनों शीर्ष नेताओं के कार्यक्रम की व्यय सूची आयोग को भेजी गई है।
कानपुर संसदीय सीट पर अब तक कांग्रेस उम्मीदवार श्रीप्रकाश जायसवाल सबसे आगे हैं। भाजपा उम्मीदवार सत्यदेव पचौरी दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। अकबरपुर संसदीय सीट पर बसपा उम्मीदवार निशा सचान प्रचार खर्च में सबसे ऊपर हैं। प्रसपा के प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव और कांग्रेस उम्मीदवार राजाराम पाल क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
कानपुर संसदीय सीट
प्रत्याशी पार्टी व्यय
श्रीप्रकाश जायसवाल कांग्रेस 24,15,931
सत्यदेव पचौरी भाजपा       20,76,862
रामकुमार सपा                12,41,088
अकबरपुर संसदीय सीट
प्रत्याशी पार्टी व्यय
निशा सचान बसपा       18,58,018
महेंद्र सिंह यादव प्रसपा 18,53,761
राजाराम पाल कांग्रेस    15,93,699
देवेंद्र सिंह भोले भाजपा 11,07,494
प्रियंका के रोड शो का खर्च
प्रियंका के रोड शो के खर्च की सूची तैयार हो गई है, जबकि योगी की जनसभा के व्यय की लिस्ट जारी हो रही है। प्रियंका वाड्रा में भांगड़े का खर्च 2100 रुपये, बैंड का पांच हजार, पांच किलो फूल 2250, 75 गुलाब की माला (30 रुपये प्रति), 2000 टोपी 1000 रुपये, 250 दुपट्टा 1250 रुपये हैं। 26 वाहनों का किराया भी खर्च में जुड़ा है। मुख्य कोषाधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि प्रियंका के रोड शो का खर्च श्रीप्रकाश और राजाराम पाल के चुनावी व्यय में जुड़ेगा। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.