Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: फिर मोदी सरकार बनाएंगे, ठीक है... भाजपा के प्रचार में छैला बिहारी का तड़का

छैला बिहारी ने कहा-चलो एक फिर बनाए मोदी सरकार। केंद्र में अबकी फिर मोदी सरकार बनाएंगे ठीक है... जैसे स्वरचित गीत गाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

By Edited By: Published: Wed, 15 May 2019 07:17 PM (IST)Updated: Thu, 16 May 2019 09:06 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: फिर मोदी सरकार बनाएंगे, ठीक है... भाजपा के प्रचार में छैला बिहारी का तड़का
Lok Sabha Election 2019: फिर मोदी सरकार बनाएंगे, ठीक है... भाजपा के प्रचार में छैला बिहारी का तड़का
बासुकीनाथ, जेएनएन। भाजपा के स्टार प्रचारक भोजपुरी गायक सुनील छैला बिहारी ने बुधवार को जरमुंडी प्रखंड के बनवारा गांव के हाईस्कूल मैदान में भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया। सुनील को देखने और उनका गाना सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
छैला ने कहा चलो एक फिर बनाए मोदी सरकार','केंद्र में अबकी फिर मोदी सरकार बनाएंगे, ठीक है जैसे स्वरचित गीत गाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने अंगिका, खोरठा, भोजपुरी में ग्रामीणों को सम्बोधित करते राष्ट्रहित, देश की सुरक्षा, क्षेत्र के सर्वागीण विकास को लेकर ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सुनील ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री रघुवर दास, स्थानीय सांसद द्वारा किए गए विकास कार्य को गीतों के माध्यम से बताया। सभा को भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र, भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि सीताराम पाठक ने भी सम्बोधित किया। मौके पर पूर्व सरपंच लखन लाल साह, अनिल झा, मुन्ना, जयप्रकाश, अमिक मांझी, लखन मंडल, दशरथ प्रसाद, महेंद्र मंडल सहित आसपास के दर्जनों गांवों से आए हजारों ग्रामीण मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.