Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : इसबार मतगणना के दिन नोटा की भी होगी अग्निपरीक्षा

Lok Sabha Election 2019. 2014 में हुए पिछले चुनाव परिणाम की तर्ज पर इस बार भी नोटा बटन दबाए गए तो इस बार भी ज्यादातर प्रत्याशी नोटा से हार जाएंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 11:33 AM (IST)Updated: Sun, 19 May 2019 11:33 AM (IST)
Lok  Sabha Election 2019 :  इसबार मतगणना के दिन नोटा की भी होगी अग्निपरीक्षा
Lok Sabha Election 2019 : इसबार मतगणना के दिन नोटा की भी होगी अग्निपरीक्षा

जमशेदपुर,विकास श्रीवास्तव।  Lok  Sabha Election 2019 लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आगामी 23 मई को मतदाताओं का निर्णय सामने आएगा। किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा, किसकी होगी हार। गुणा-गणित लगाने का सिलसिला चल रहा है। इन चर्चाओं में एक चर्चा नोटा यानि नन ऑफ द एबव (इनमें से कोई नहीं) को लेकर भी है। 2014 में हुए पिछले लोकसभा चुनाव में यह विकल्प दिया गया था कि यदि मतदाता को चुनाव में खड़े प्रत्याशियों में कोई पसंद नहीं है तो वह नोटा का विकल्प अपनाते हुए नोट का बटन ईवीएम में दबा सकता है। लोगों ने इस विकल्प को अपनाया भी। हालांकि बहस अब भी चल रही है कि नोटा का विकल्प ईवीएम में होना चाहिए या नहीं।

loksabha election banner

तो नोटा से भी हार जाएंगे कई प्रत्याशी

इस बार जमशेदपुर लोकसभा सीट पर कुल 23 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं तो सिंहभूम सीट पर कुल नौ प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में ताल ठोकी है। 2014 में हुए पिछले चुनाव परिणाम की तर्ज पर इस बार भी नोटा बटन दबाए गए तो इस बार भी ज्यादातर प्रत्याशी नोटा से हार जाएंगे। जमशेदपुर लोकसभा सीट पर पिछले चुनाव में कुल 15 प्रत्याशी खड़े थे। इनमें से तीन प्रमुख पत्याशियों भाजपा के विद्युत वरण महतो, जेवीएम के डॉ. अजय व झामुमो के निरूप मोहंती को छोड़कर बाकी सभी प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले। इसी तरह सिंहभूम सीट पर पिछले चुनाव में खड़े 12 प्रत्याशियों में तीन प्रत्याशियों भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा, जभासपा की गीता कोड़ा, कांग्रेस के चित्रसेन सिंकू व झाविमो के दशरथ गागराई को छोड़ बाकी आठ प्रत्याशियों के नोटा से कम वोट मिले थे।

पिछले चुनाव में जमशेदपुर में 15629, सिंहभूम में 27037 नोटा

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर संसदीय सीट पर 15,629 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था जबकि सिंहभूम में इससे कहीं ज्यादा 27,037 मतदाता ने किसी एक प्रत्याशी के बदले नोटा का बटन दबाया था। इस बार हालांकि मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने का लगातार अभियान चला। नोटा को हतोत्साहित करने की कोशिश भी की गई है। यह तो 23 मई को ही पता चलेगा कि नोटा में पिछले चुनाव के मुकाबले कमी आती है या नहीं।

जमशेदपुर में नोटा व इससे कम वोट पानेवाले प्रत्याशी (2014)

नोटा -15,629

दमन चंद्र भक्त 4606 

अंगद महतो - 12,632

कुमार चंद्र मार्डी - 7,145

जसाई मार्डी - 4,378

डीजी राजा - 4,314

सीताराम टुडू - 3,700

शेख आखिरउद्दीन - 4,822

उपेंद्र कर्मकार - 4429

ओमप्रकाश आनंद - 5,655

दिनेश महतो - 5,300

मोबिन खान - 5406

हरि उरांव - 4,485

सिंहभूम में नोटा व इससे कम वोट पानेवाले प्रत्याशी (2014)

नोटा - 27037

सालखन मुर्मू - 25,547

जॉन मिरन मुंडा - 16,952

राजेंद्र पुरती -11,507

स्नेहलता जोजो- 12,877

नवीन मुर्मू - 8607

रूपसिंह हेंब्रम - 8,895

मनोहर सिंकू - 9,303

बुधराम लागुरी - 8,346

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.