Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : शुरुआत के पहले दो चुनाव में एक भी वोट नहीं हुआ था अवैध

आजादी के बाद यहां तीसरे लोकसभा चुनाव में अवैध वोट पड़े थे। वहीं पहले और दूसरे चुनावों में एक भी वोट अवैध नहीं हुआ था। निर्वाचन आयोग के आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 10:01 PM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2019 03:01 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019 : शुरुआत के पहले दो चुनाव में एक भी वोट नहीं हुआ था अवैध
Lok Sabha Election 2019 : शुरुआत के पहले दो चुनाव में एक भी वोट नहीं हुआ था अवैध

रमेश यादव, प्रयागराज : आजादी के बाद पहले दो लोकसभा चुनाव में एक भी वोट अवैध नहीं था। इस जानकारी पर आपको सहसा विश्वास नहीं हो रहा होगा, लेकिन भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक यह बात 100 फीसद सच है। तीसरे लोकसभा चुनाव में पहली बार अवैध वोट पड़े थे। इलाहाबाद (प्रयागराज) जिले की दो लोकसभा सीट के लिए कुल 17,551 वोट अवैध हुए थे। फूलपुर लोकसभा में 8,829 वोट और इलाहाबाद लोकसभा सीट में 8,722 वोट अवैध थे। उसके पश्चात हुए चुनावों में लगातार अवैध वोट पड़ रहे हैं।

loksabha election banner

पहले आम चुनाव में पंडित नेहरू इलाहाबाद वेस्ट कम जौनपुर वेस्ट सीट से जीते थे

सन् 1951-52 में पहले आम चुनाव में पंडित जवाहर लाल नेहरू इलाहाबाद वेस्ट कम जौनपुर वेस्ट सीट से जीते थे। कुल 6,03,022 वोट (40.21 प्रतिशत) पड़े थे, लेकिन कोई वोट अवैध नहीं था। पंडित जवाहर लाल नेहरू 2,33,571 वोट (38.73 प्रतिशत) पाकर देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे। दूसरे लोकसभा चुनाव में पंडित नेहरू को 2,27,448 वोट यानी 36.87 फीसद वोट मिले। कुल 6,16,862 लोगों ने वोट डाला था। इलाहाबाद लोकसभा सीट से 1957 में लाल बहादुर शास्त्री पहली बार चुनाव लड़े थे। उन्हें 1,24,896 वोट (58.41 प्रतिशत) वोट मिले थे। कुल मतदान 2,13,814 हुआ था। दूसरे चुनाव में भी कोई वोट नहीं था।

तीसरे लोस चुनाव 1962 में अवैध वोट मतपेटियों से निकले थे

तीसरे लोकसभा चुनाव (वर्ष 1962) में अवैध वोट मतपेटियों से निकले। इस बार फूलपुर लोकसभा सीट पर कुल 2,01,823 वोट पड़े थे। इसमें 1,92,994 वोट वैध और 8,829 अवैध थे। पंडित जवाहर लाल नेहरू 1,18,931 वोट यानि 61.62 फीसद वोट पाकर तीसरे बार लगातार इस सीट से सांसद बने थे। इलाहाबाद सीट से लाल बहादुर शास्त्री लगातार दूसरी बार जीते थे। कुल 2,45,210 वोट पड़े थे।  2,36,488 वोट वैध और 8,722 अवैध थे। लाल बहादुर शास्त्री को 1,37,324 वोट (58.07 प्रतिशत) मिले थे।

1951-52 लोकसभा चुनाव

इलाहाबाद वेस्ट कम जौनपुर वेस्ट

-कुल मतदान : 6,03,022

-मतदान प्रतिशत : 40.21

-वैध वोट : 6,03,022

इलाहाबाद पश्चिम

-कुल मतदान : 1,29,771

-मतदान प्रतिशत : 35.66

-वैध वोट : 1,29,771

-श्री प्रकाश को 68,708 वोट को यानि 52.95 फीसद वोट मिले

1957 लोकसभा चुनाव

फूलपुर

-कुल मतदान : 6,16,862

-मतदान प्रतिशत : 38.62

-वैध वोट : 6,16,862

इलाहाबाद

-कुल मतदान : 2,13,814

-मतदान प्रतिशत : 51.50 फीसद

-अवैध वोट : 2,13,814

1962 लोकसभा चुनाव

फूलपुर

-कुल मतदान : 2,01,823

-मतदान प्रतिशत : 49.31

-वैध वोट : 1,92,994

-अवैध वोट : 8,829

इलाहाबाद

-कुल मतदान : 2,45,210

-मतदान प्रतिशत : 54.97

-वैध वोट : 2,36,488

-अवैध वोट : 8,722


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.