Lok Sabha Election 2019: नीलम देवी के भाजपा में शामिल होने से उबाल, शाह को भेजा संदेश
Lok Sabha Election 2019. भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीलम देवी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बैठक कर विरोध जताया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को त्राहिमाम संदेश भेजा गया है।
चतरा, जासं। Lok Sabha Election 2019 - झारखंड विकास मोर्चा की नेत्री एवं गत लोकसभा चुनाव में चतरा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी रही नीलम देवी को भाजपाई पचा नहीं पा रहे हैं। भापजा में शामिल होते ही विरोध शुरू हो गया है। जिला कमेटी ने यहां तक कह दिया है कि यदि लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया, तो संगठन की छवि धूमिल होगी। चूंकि भापजा शुरू से ही उग्रवाद और आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष कर रही है।
सत्ता में आने के बाद पार्टी की नीति उग्रवाद और आतंकवाद को जीरो टोलरेंस करनी रही है और इस दिशा बेहतर काम भी हुआ है। लेकिन अचानक नीलम देवी को पार्टी में शामिल होना समझ से परे है। जिले के कार्यकर्ता इससे काफी तनाव में है। इस मामले को लेकर गुरुवार को जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा के आवास पर एक बैठक हुई। बैठक में मंच और मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री भी उपस्थित थे।
सदर प्रखंड कै हासबो गांव में आयोजित इस बैकठ की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ने। बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संगठन के अन्य नेताओं को फैक्स और ईमेल के जरिये त्राहिमाम संदेश भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि नीलम देवी की उम्मीदवारी कदापि स्वीकार नहीं होगी। पार्टी नीलम छोड़ किसी को भी उम्मीदवार बना दे, स्वीकार है। बताते चलें कि बीस मार्च को झाविमो नेत्री पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। प्रदेश की राजधानी में प्रदेश अध्यक्ष लक्षमण गिलुवा ने उन्हें सदस्यता दिलाई। नीलम देवी 2014 के चुनाव में चतरा संसदीय क्षेत्र से भाग्य आजमाई थी। करीब 1.04 लाख वोट के साथ वह तीसरे स्थान पर रही थी।