Lok Sabha Election 2019: ग़ाज़ियाबाद लोकसभा से सुरेंद्र कुमार उर्फ़ मुन्नी होंगे SP प्रत्याशी
बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के चलते गाजियाबाद सीट सपा के हिस्से आई है जबकि बगल की गौतमबुद्धनगर सीट बसपा को मिली है।
By JP YadavEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 05:28 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 06:35 PM (IST)
गाजियाबाद, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019: समाजवादी पार्टी (SP) ने शुक्रवार को गाजियाबाद लोकसभा सीट से सुरेंद्र कुमार उर्फ मुन्नी शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के चलते गाजियाबाद सीट सपा के हिस्से आई है, जबकि बगल की गौतमबुद्धनगर सीट बसपा को मिली है।
समाजवादी पार्टी ने इसके साथ ही शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए चार और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है, जिसमें सपा की तरफ से जारी चौथी लिस्ट में गोंडा सीट से विनोद कुमार सिंह उर्फ़ पंडित सिंह को टिकट मिला है। फैजाबाद से सटी बाराबंकी लोकसभा सीट से रामसागर रावत, कैराना से तबस्सुम हसन तो संभल से डॉ शफिकुर्रहमान बर्क को प्रत्याशी बनाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें