विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2009 से 2024 तक कितना बदला बीजेपी का घोषणा पत्र, भ्रष्टाचार,आतंकवाद, हेल्थ जैसे मुद्दों का कितनी बार हुआ जिक्र

Published: Sun, 14 Apr 2024 08:55 PM (IST)

Lok Sabha Election भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 14 अप्रैल को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। मोदी की ...और पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024: 2009 और 2024 का भाजपा का घोषणा पत्र।
लोकसभा चुनाव 2024: 2009 और 2024 का भाजपा का घोषणा पत्र।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार यानी 14 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। अगर 2009 से 2024 तक भाजपा के घोषणा पत्रों पर नजर डालें तो कई बदलाव देखने को मिलते हैं।

2009 से 2024 तक भाजपा के घोषणा पत्र में कई बदलाव देखने को मिल मिल रहे हैं। 2009 के घोषणा पत्र में सुशासन, विकास और सुरक्षा के साथ क्रमश: अटल बिहारी वाजेपयी, लालकृष्ण आडवाणी और राजनाथ सिंह की फोटो प्रथम प्रष्ठ पर थी।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस और भाजपा ने कही रोजगार की बात, जानिए दोनों के घोषणा पत्र में क्या है खास?

2014 के घोषणा पत्र में भाजपा के 11 नेताओं की फोटो लगी थी। वहीं 2019 के संकल्प पत्र के मुख्य प्रष्ठ पर केवल पीएम मोदी की फोटो थी। 2019 से ही भाजपा ने घोषणा पत्र के स्थान पर 'संकल्प पत्र' शब्द का इस्तेमाल करना शुरू किया । 2024 के संकल्प पत्र में पीएम के साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी फोटो है।

पिछले चार घोषणा पत्रों की टैगलाइन

2009 घोषणा पत्र की टैगलाइन: सुशासन, विकास, सुरक्षा

2014 घोषणा पत्र की टैगलाइन: एक भारत, श्रेष्ठ भारत

2019 संकल्प पत्र की टैगलाइन: संकल्पित भारत, सशक्त भारत

2024 संकल्प पत्र की टैगलाइन: मोदी की गारंटी

                         रोजगार शब्द का कितनी बार जिक्र  (Job/ Employment)

2009 35
2014 38
2019 15
2024 30

                              आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल (Terrorism)

2009 17
2014 06
2019 14
2024 09

                                        स्वास्थ्य का जिक्र (Health and Healthcare)

2009 23
2014 56
2019 24
2024 33

                                                    शिक्षा का जिक्र (Education)

2009 40
2014 52
2019 36
2024 27

                                    स्टार्टअप (Startup)

2009 एक भी बार जिक्र नहीं
2014 एक भी बार जिक्र नहीं
2019 एक भी बार जिक्र नहीं
2024 19 बार

             

                                  राम मंदिर  (Ram Mandir)

2009 तीन बार
2014 सिर्फ एक बार
2019 तीन बार जिक्र
2024 दो बार जिक्र

                                  भ्रष्टाचार (Corruption)

2009 पांच बार
2014 14 बार
2019 13 बार
2024 6 बार

नोट: भाजपा के अंग्रेजी घोषणा पत्र के अंग्रेजी शब्दों के माध्यम से गणना की गई है।

यह भी पढ़ें: युवाओं पर भाजपा-कांग्रेस का विशेष ध्यान, जानिए दोनों घोषणा पत्रों में इस वर्ग के लिए क्या खास?