Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: प्रचार थमा और बनने लगा बूथ पर जीत का गणित

दस लोकसभा सीटों पर मुख्य रूप से सत्तारूढ़ भाजपा सहित मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस आप-जजपा गठबंधन इनेलो और बसपा लोकतांत्रिक सुरक्षा दल के प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 07:32 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 07:35 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019:  प्रचार थमा और बनने लगा बूथ पर जीत का गणित
Lok Sabha Election 2019: प्रचार थमा और बनने लगा बूथ पर जीत का गणित

फरीदाबाद [बिजेंद्र बंसल]। Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चले 14 दिन का सघन प्रचार अभियान शुक्रवार सायं थम गया। अब विभिन्न दलों के पदाधिकारी और प्रत्याशी अपना क्षेत्र में रण जीतने के लिए रणनीति बनाने में जुट गए हैं। ये पदाधिकारी चुनावी परीक्षा से पहले इस गणित को बैठाने में लगे हैं कि किस बूथ पर कितने मत मिलेंगे।

loksabha election banner

राज्य में दस लोकसभा सीटों पर मुख्य रूप से सत्तारूढ़ भाजपा सहित मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस, आप-जजपा गठबंधन, इनेलो और बसपा, लोकतांत्रिक सुरक्षा दल के प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। मतदान के समय बूथ स्तर पर जीत दर्ज करना सभी राजनीतिक दलों का लक्ष्य है। भाजपा ने इसकी तैयारियों के मद्देजर चुनाव से पहले ही बूथ स्तर पर मजबूत संगठन तैयार कर लिया था।

भाजपा ने प्रत्येक बूथ पर जीत के लिए बूथ कार्यकर्ताओं से लेकर पन्ना प्रमुख और मंडलाध्यक्षों की बैठकें भी दस लोकसभा क्षेत्रों में की थीं। इन्हें पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव डॉ.अनिल जैन,प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने भी संबोधित किया था। मगर इसके ठीक विपरीत विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस का राज्य में ब्लॉक और जिला स्तर पर संगठन ही नहीं है।

भाजपा के बाद ग्रामीण आंचल में इनेलो का मजबूत संगठन रहा मगर इनेलो का विघटन होने के बाद कार्यकर्ता बंट गए हैं। इसी तरह अनुसूचित जाति में बहुजन समाज पार्टी का मजबूत संगठन रहा है मगर इस बार बसपा हो या अन्य गैर भाजपा दलों के प्रत्याशी सभी अपने निजी समर्थकों के बूते ही चुनावी नैया पार करने में जुटे हैं।

संघ बूथ पर संभालेगा ज्यादा मतदान की जिम्मेदारी

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक भी इस चुनाव में बूथ स्तर पर ज्यादा मतदान की जिम्मेदारी संभालेंगे। संघ ने देश में मजबूत सरकार बनाने के लिए पर्दे के पीछे से कमर कसी हुई है। जब भाजपा प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार के दौरान व्यस्त थे तब संघ के प्रांत प्रचारक विजय कुमार ने संघ परिवार की बैठक लेकर यही संदेश दिया था कि देश में मजबूत सरकार बनाने के लिए काम करना है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.