24 घंटे के बाद होने हैं नामांकन फिर भी असमंजस में AAP-कांग्रेस और भाजपा
लोकसभा चुनाव-2019 के छठे चरण में 12 मई को हरियाणा की सभी 10 सीटों के साथ दिल्ली की सातों सीटों पर मतदान होना है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव-2019 के छठे चरण में 12 मई को हरियाणा की सभी 10 सीटों के साथ दिल्ली की सातों सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया के तहत 16 अप्रैल तक नामांकन शुरू होना है, वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP AADMI PARTY) के अलावा, कांग्रेस और भाजपा ने सभी सीटों पर उम्मीदवार तक घोषित नहीं किए हैं।
वहीं, लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रसे में गठबंधन को लेकर असमंजस बरकरार है। पिछले दिनों कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने कहा था कि कांग्रेस अब भी AAP से गठबंधन को तैयार है, लेकिन बात केवल दिल्ली में गठबंधन को लेकर होनी चाहिए। इसके बाद शनिवार देर शाम को मनीष सिसोदिया ने अन्य राज्यों के साथ दिल्ली में भी गठबंधन की बात दोहराई थी फिर रविवार को अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मोदी-शाह को हराने के लिए वे किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं।
वहीं, जहां तक कांग्रेस की बात है कि वह दिल्ली की चार सीटों पर ही अभी तक उम्मीदवार घोषित कर सकी है, जबकि तीन पर नहीं। बताया जा रहा है कि वह AAP के साथ गठबंधन नहीं होने की सूरत में बाकी बची तीन सीटों पर उम्मीदवार को ऐलान करेगी।
उधर, उम्मीदवारों के ऐलान में सबसे फिसड्डी भारतीय जनता पार्टी है, जो अब तक किसी भी सीट पर उम्मीदावारों का ऐलान नहीं कर पाई है।
यह है AAP-कांग्रेस-गठबंधन का फॉर्मूला
- तीन सीटों पर ‘आप' और तीन पर कांग्रेस लड़े और एक पर साझा उम्मीदवार खड़ा किया जाए।
- पांच सीट पर आप और दो पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारे लेकिन बाद में यह कांग्रेस ने ठुकरा दिया।
- चार सीटों पर आप और तीन सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़े लेकिन यह आप को मंजूर नहीं था।