Move to Jagran APP

भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी, डॉ. हर्षवर्धन और प्रवेश वर्मा ने दाखिल किया पर्चा

भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने सोमवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान विजेंद्र गुप्ता समेत कई नेता मौजूद रहे।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 03:48 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 08:33 PM (IST)
भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी, डॉ. हर्षवर्धन और प्रवेश वर्मा ने दाखिल किया पर्चा
भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी, डॉ. हर्षवर्धन और प्रवेश वर्मा ने दाखिल किया पर्चा

नई दिल्ली, एएनआइ। Lok Sabha Election 2019: भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने सोमवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता समेत कई नेता मौजूद रहे।

loksabha election banner

नामांकन से पहले मनोज तिवारी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रोड शो किया। इस रोड शो में केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी शामिल हुईं।

शीला दीक्षित से होगा मनोज तिवारी का मुकाबला
उत्तर पूर्वी दिल्ली से दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। जबकि भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर फिर से भरोसा जताया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी ने वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में उत्तर पूर्वी दिल्ली पर चुनावी मुकाबला बड़ा रोचक हो गया है।

हर्षवर्धन और प्रवेश वर्मा ने भी भरा पर्चा
मनोज तिवारी के अलावा केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने भी चांदनी चौक से अपना नामांकन दाखिल किया। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा से प्रवेश वर्मा ने पर्चा दाखिल किया। हर्षवर्धन ने भी रोड शो किया जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल हुए। 


बता दें कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव 12 मई को होगा। इसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख 23 अप्रैल है। भाजपा ने रविवार को ही अपने चार उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा और चांदनी चौक सीट पर हर्षवर्धन को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। इन चारों सीटों पर भाजपा ने अपने मौजूदा सांसदों पर भरोसा जताया है।

 दिल्ली-NCR की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.