मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक पहुंचाएगा ये मोबाइल एप, जानिए इससे और भी फायदे
मतदाताओं को मतदाता केंद्र तक पहुंचाने का रास्ता वूगली मोबाइल एप बताएगा। इस एप में सभी मतदान केंद्रों की सूची की भी जानकारी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। अगर आप अपने मतदान केंद्र और वहां तक पहुंचने का रास्ता नहीं जानते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। मतदाताओं को मतदाता केंद्र तक पहुंचाने का रास्ता वूगली मोबाइल एप बताएगा। इस एप में दिल्ली के सभी मतदान केंद्रों की सूची होने के साथ वहां तक पहुंचने के रास्ते की भी जानकारी है।
इसे प्ले स्टोर के जरिये डाउनलोड किया जा सकता है।
इतना ही नहीं इस एप के जरिये मॉल, मार्केट, रेस्तरां, मेडिकल स्टोर, एटीएम, पेट्रोल पंप आदि भी खोजे जा सकते हैं। दिल्ली के 14 विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 40-60 प्रतिशत मतदान केंद्र न तो गूगल मैप पर उपलब्ध हैं न उन्हें ढूंढने का कोई आसान तरीका। वूगली एप की मदद से आसानी से दिल्ली के किसी भी मतदान केंद्र तक पहुंचा जा सकता है।
कैसे पहुंचे वूगली एप से मतदान केंद्र तक
वूगली एप के होम पेज पर ‘पोलिंग बूथ अराउंड दिल्ली’ पर क्लिक करें। नई ¨वडो में आपके निकटतम ‘पोलिंग बूथ’ एक लिस्ट में दिखाई देने लगेंगे। ऊपर मैप आइकॉन पर क्लिक कर उन्हें मैप पर भी देखा जा सकता है। ‘पोलिंग बूथ’ पर क्लिक करने से खुलने वाले कार्ड पर ‘डाइरेक्शन’ को क्लिक कर ‘पोलिंग बूथ’ तक पहुंचा जा सकता है। यह आपके वर्तमान स्थिति (करंट लोकेशन) से ‘पोलिंग बूथ’ तक का रास्ता आपको मैप पर दिखाएगा।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप