Move to Jagran APP

आज शाम 5 बजे थमेगा छठे चरण के लिए प्रचार, AAP-कांग्रेस व भाजपा का रोड शो पर जोर

इस बीच दिल्ली की प्रमुख पार्टियों आम आदमी पार्टी कांग्रेस और भाजपा ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। तीनों ही प्रमुख पार्टियों ने चुनाव प्रचार के लिए रोड शो पर ज्यादा जोर दिया है।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 09 May 2019 03:08 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 09:27 AM (IST)
आज शाम 5 बजे थमेगा छठे चरण के लिए प्रचार, AAP-कांग्रेस व भाजपा का रोड शो पर जोर
आज शाम 5 बजे थमेगा छठे चरण के लिए प्रचार, AAP-कांग्रेस व भाजपा का रोड शो पर जोर

नई दिल्ली, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019: आम चुनाव-2019 के अंतर्गत दिल्ली की सातों सीटों (नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और चांदनी चौक) पर चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा। इस बीच दिल्ली की प्रमुख पार्टियों आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। तीनों ही प्रमुख पार्टियों ने चुनाव प्रचार के लिए रोड शो पर ज्यादा जोर दिया है। 

loksabha election banner

दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के लिए रविवार को छठवें चरण का मतदान होगा। शुक्रवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अनुसार शाम छह बजे के बाद प्रचार का कोई भी माध्यम नहीं अपनाया जा सकेगा। कोई भी प्रत्याशी रैली, जुलूस और अपने क्षेत्र में सार्वजनिक बैठक नहीं सकेगा। रेडियो व टेलीविजन के माध्यम से भी चुनाव प्रचार पर पाबंदी रहेगी। यहां तक कि नेताओं और पार्टियों के समर्थन में किए जा रहे फोन और एसएमएस पर भी रोक लग जाएगी। इस दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मतदान रविवार सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक चलेगा।

13,819 मतदान केंद्रों पर 89,968 कर्मियों रहेंगे तैनात
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह के अनुसार मतदाताओं की सुविधा के लिए करीब 27 सौ लोकेशन पर 13,819 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। यहां 89 हजार 968 कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को मतदान करने के लिए डाक मतपत्र की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

एक करोड़ तैतालीस लाख मतदाता करेंगे वोट
दिल्ली की सातों सीटों के लिए इस बार कुल 1,43,27,458 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सीईओ डॉ. रणबीर सिंह के अनुसार 18 जनवरी 2019 को दिल्ली के कुल मतदाताओं की संख्या 1,36,95,291 करोड़ थी जबकि 29 अप्रैल को फाइनल की गई मतदाता सूची में यह बढ़कर 1,43,27,458 करोड़ पहुंच गई है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 78,73,022 लाख जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 64,42,762 लाख है। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 40,532 जबकि सर्विस वोटरों की संख्या 22,005 है। 

मतदान केंद्रों पर होंगी 34,953 ईवीएम व 20,435 वीवीपैट मशीनें
दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के 13,819 मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक पद्धति से मतदान के लिए 34,953 बैलेट यूनिट, 19,002 कंट्रोल यूनिट और 20,435 वीवीपैट की सहायता ली जाएगी। वहीं मतगणना के लिए सातों संसदीय क्षेत्रों में एक-एक मतगणना केंद्र बनाया जाएगा।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में कांटे की टक्कर
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर इस बार टक्कर कांटे की है। यहां पर कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित चुनावी मैदान में हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी पहले ही यहां से दिलीप पांडे तो दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से ही मौजूदा सांसद मनोज तिवारी चुनावी मैदान में हैं।
1-चांदनी चौक
हर्षवर्धन (BJP)
जेपी अग्रवाल (Congress)
पंकज गुप्ता (AAP)

2. उत्तर पूर्वी दिल्ली
मनोज तिवारी (BJP)
शीला दीक्षित (Congress)
दिलीप पांडे (AAP)

3. पूर्वी दिल्ली
गौतम गंभीर  (BJP)
अरविंदर सिंह लवली  (Congress)
 अतिशी  (AAP)

4. नई दिल्ली 
मीनाक्षी लेखी  (BJP)
अजय माकन (Congress)
 ब्रजेश गोयल (AAP)

5. उत्तर पश्चिम दिल्ली (आरक्षित सीट)
हंस राज हंस (BJP)
कांग्रेस राजेश लिलोथिया (Congress)
 गगन सिंह (AAP)
 

6. पश्चिमी दिल्ली
प्रवेश वर्मा (BJP)
कांग्रेस महाबल मिश्रा (Congress)

बलवीर सिंह जाखड़  (AAP)

7 दक्षिण दिल्ली
रमेश बिधूड़ी (BJP)
विजयेंद्र सिंह (Congress)
 राघव चड्ढा (AAP)
 

यहां पर बता दें कि 2014 में मोदी लहर के चलते दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को 46.6 फीसद वोट मिले थे, जबकि AAP ने 33.1 और कांग्रेस ने 15.2 फीसद वोट हासिल किए थे। 

2015 के विधानसभा चुनाव में AAP ने 54 फीसद वोटों के साथ 67 सीटों पर कब्जा जमाया था, जबकि भाजपा को 32 फीसद और कांग्रेस को 10 फीसद वोट मिले थे।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.