Move to Jagran APP

दिल्ली के सबसे ज्यादा उम्रदराज शख्स ने किया मतदान, उम्र जानकर चौंक जाएंगे आप

दिल्ली में इस बार 100 वर्ष से अधिक 96 मतदाता मतदान करेंगे।

By JP YadavEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 11:28 AM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 11:44 AM (IST)
दिल्ली के सबसे ज्यादा उम्रदराज शख्स ने किया मतदान, उम्र जानकर चौंक जाएंगे आप
दिल्ली के सबसे ज्यादा उम्रदराज शख्स ने किया मतदान, उम्र जानकर चौंक जाएंगे आप

नई दिल्ली, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव-2019 के छठे चरण में दिल्ली की सातों सीटों (नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और चांदनी चौक) पर मतदान जारी है। इस बीच रविवार को तिलक विहार क्षेत्र निवासी 111 वर्षीय बचन सिंह ने भी मतदान किया। वह दिल्ली के सर्वाधिक बुजुर्ग बताए जाते हैं। बचन सिंह ने रविवार को तिलक विहार के बूथ पर मतदान किया।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि दिल्ली में इस बार 100 वर्ष से अधिक 96 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें तिलक नगर स्थित तिलक विहार क्षेत्र निवासी 111 वर्षीय बचन सिंह सबसे बुजुर्ग हैं, जिन्होंने मतदान किया।

इससे पहले शुक्रवार को 111 वर्षीय बचन सिंह पश्चिमी जिला निर्वाचन अधिकारी अजीमुल हक से मिलने पहुंचे। यहां बचन सिंह को सम्मानित किया गया।

जनवरी महीने में पैरालाइसिस का अटैक पड़ने के बाद बचन सिंह की याददाश्त कमजोर हो गई। बेटे रतन सिंह ने बताया कि बचन सिंह 1947 में दिल्ली आए थे और 1962 में इन्होंने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। तब से अब तक हर बार मतदान करने जाते हैं। 2011 में बचन सिंह की पत्नी गुरबचन कौर की 105 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गई थी।

दिल्ली-NCR की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.