Gurgaon Lok Sabha Results 2019: भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत की बड़ी जीत
गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से कुल 24 उम्मीदवार मैदान में है। मुख्य मुकाबला भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह व कांग्रेस के कैप्टन अजय सिंह यादव के बीच है।
गुरुग्राम, जेएनएन। गुड़गांव लोकसभा सीट से भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अजय सिंह यादव को 386256 मतों के अंतर सेे हराया। तक भाजपा 50 हजार 95 मतों की बढ़त बनाए हुए है।
गुड़गांव लोकसभा सीट के अंतर्गत 9 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें बावल, रेवाड़ी, पटौदी, बादशाहपुर, गुड़गांव, सोहना, नूह, फ़िरोजपुर झिरका और पुनहाना शामिल हैं। यहां पर भाजपा (Bhartiya Janta Party) से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कांग्रेस (Congress) से कैप्टन अजय सिंह यादव मैदान में है।
बता दें कि 2014 में हुए चुनाव में BJP के इंद्रजीत सिंह राव ने जीत हासिल की थी और उन्हें 6,44,780 वोट मिले और 3,70,058 वोट पाकर दूसरे पायदान पर हरियाणा लोकदल (राष्ट्रीय) के ज़ाकिर हुसैन रहे थे।
गुड़गांव लोकसभा की रेवाड़ी व बावल विधानसभा क्षेत्र की गिनती के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय में मतगणना केंद्र बनाया गया है, जबकि कोसली विधानसभा क्षेत्र की गिनती जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होगी। गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से कुल 24 उम्मीदवार मैदान में है। मुख्य मुकाबला भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह व कांग्रेस के कैप्टन अजय सिंह यादव के बीच है। यहां भाजपा के पक्ष में आसान लड़ाई मानी जा रही है। रोहतक लोकसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भाजपा के डॉ अरविंद शर्मा व कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा के बीच है। यहां कोसली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की बड़ी बढ़त मानी जा रही है, लेकिन ओवरऑल दोनों के बीच कड़ी टक्कर है। सबसे पहले 8:00 बजे डाक मतपत्रों की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम की पिटारी खुलनी शुरू होगी। मतदान केंद्रों पर सूचनाएं सांझा करने/अग्रसारित करने के लिए मीडिया सेंटर बनाए गए हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप