Lok Sabha Election 2019: भाजपा उम्मीदवार महेश शर्मा ने किया नामांकन
यूपी के साथ-साथ देशभर की निगाहें इस सीट पर रहेंगीं। सपा-बसपा गठबंधन ने इस सीट गुर्जर प्रयाशी उतारा है तो भाजपा से केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा लड़ेंगे तो कांग्रेस ने ठाकुर प्रत्याशी उतारा है।
नोएडा, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019: दिल्ली से सटी उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) से उम्मीदवार महेश शर्मा कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन किया। इस मौके पर उनके साथ नियमानुसार समर्थक थे। नामांकन से पहले महेश शर्मा ने नजदीकी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस (Congress) से उम्मीदवार अरविंद सिंह भी थोड़ी देर बात बतौर प्रत्याशी नामांकन करेंगे। यहां पर बता दें कि 16 मार्च को देर रात बसपा के टिकट पर अलीगढ़ से चुनाव लड़ चुके डॉ. अरविंद सिंह को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं, होली के दिन 21 मार्च की शाम को सभी कयासाें काे खारिज करते हुए भाजपा ने गाैतमबुद्धनगर में फिर से केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा पर भराेसा जताया। उन्हें पार्टी ने फिर से लाेकसभा प्रत्याशी बनाया है।
वहीं, अरविंद सिंह का नाम कांग्रेस में पिछले दिनों तब चर्चा में आया जब पूरे लोकसभा क्षेत्र म़े उनके नाम की होर्डिंग्स लग गईं। उन्हें ज्योतिरादित्य सिंधिया का करीबी माना जाता है। युवा होने के कारण कांग्रेस को उम्मीद है कि अरविंद सिंह की वजह से गौतमबुद्ध नगर के युवा पार्टी से जुड़ेंगे। अरविंद सिंह की मां राजकुमारी चौहान भी अलीगढ़ से सांसद रह चुकी हैं।
गौतमबुद्धनगर में दिलचस्प होगा मुकाबला
दिल्ली से सटी इस सीट पर यूपी के साथ-साथ देशभर की निगाहें रहेंगी, क्योंकि यह एक तरह से वीआइपी सीट हो चुकी है। सपा-बसपा गठबंधन ने इस सीट गुर्जर प्रयाशी उतारा है तो भाजपा से केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा लड़ेंगे। ऐसे में कांग्रेस ने इस सीट पर ठाकुर उम्मीदवार उतारकर मुकाबले का त्रिकोणीय बनाने के साथ दिलचस्प भी बना दिया है।