Lok Sabha Election 2019ः AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, इन नेताओं के नाम हैं शामिल
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की सूची में 15 नेताओं के नाम शामिल हैं।
नई दिल्ली, प्रेट्र। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की सूची में 15 नेताओं के नाम शामिल हैं। इस सूची में पार्टी की विधायक अलका लांबा का नाम शामिल नहीं है। सूची में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री गोपाल राय और राज्यसभा सांसद संजय सिंह जैसे प्रमुख नेताओं का नाम शामिल हैं।
इसके अलावा भगवंत मान, डॉ सुशील गुप्ता, एनडी गुप्ता, सतेंद्र जैन, इमरान हुसैन, राजेंद्र पाल गौतम, राखी बिरला जनरैल सिंह और सौरभ भारद्वाज का नाम शामिल है।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह स्टार प्रचारकों की सूची में और नेताओं को शामिल किया जाएगा। इस सूची में कुछ 40 नेताओं को आम आदमी पार्टी शामिल करेगी।