Move to Jagran APP

Nagina Lok Sabha Election Result 2019: नगीना सीट पर बसपा के गिरीश चंद्र एक लाख से ज्‍यादा वोट से जीते, भाजपा दूसरे स्‍थान पर रही

Nagina Lok Sabha Election Result 2019 नगीना से बसपा के गिरीश चंद्र विजेता बने हैं। भाजपा के यशवंत सिंह दूसरे और कांग्रेस की ओमवती देवी तीसरे स्‍थान पर रही हैं।

By NiteshEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 05:44 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 07:19 PM (IST)
Nagina Lok Sabha Election Result 2019: नगीना सीट पर बसपा के गिरीश चंद्र एक लाख से ज्‍यादा वोट से जीते, भाजपा दूसरे स्‍थान पर रही
Nagina Lok Sabha Election Result 2019: नगीना सीट पर बसपा के गिरीश चंद्र एक लाख से ज्‍यादा वोट से जीते, भाजपा दूसरे स्‍थान पर रही

नई दिल्ली, जेएनएन। Nagina Lok Sabha Election Result 2019: नगीना लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्‍याशी गिरीश चंद्र ने 568378 वोट पाकर जीत दर्ज की है। उन्‍होंने भाजपा के डॉक्‍टर यशवंत सिंह को 1 लाख से ज्‍यादा वोटों से शिकस्‍त दी है। भाजपा के डॉक्‍टर यशवंत सिंह 401546 वोट पाकर दूसरे स्‍थान पर हैं। कांग्रेस की ओमवती देवी 20046 वोट पाकर तीसरे स्‍थान पर हैं।

वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश राज्य में, नगीना लोकसभा क्षेत्र से यशवंत सिंह का निर्वाचन हुआ। उन्हें 367825 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने यशवीर सिंह को 92390 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी सपा थी। 2014 में कुल 63.12 प्रतिशत वोट पड़े।

loksabha election banner

बिजनौर में स्थित नगीना लोकसभा क्षेत्र नए परिसीमन की सिफारिश के बाद बनी थी। यह सीट 16 लाख वोट वाली है, यहां मुस्लिम मतदाता 6 लाख हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के वोटर तीन लाख से अधिक हैं। ऐसे में यह सीट बड़े नेताओं के लिए सुरक्षित कही जा सकती है। ऐसा माना जा रहा है मायावती यहां से चुनाव लड़ सकती हैं, मायावती 1989 में यहीं से लड़कर संसद पहुंची थीं। यहां से वर्तमान सांसद भाजपा के यशवंत सिंह हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.