Lok Sabha Elections 2019: ओडिशा में पोलिंग सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्या
Polling Supervisor. ओडिशा में पोलिंग सुपरवाइजर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 05:54 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 05:54 PM (IST)
भुवनेश्वर, जेएनएन। ओडिशा में दूसरे चरण के चुनाव से ठीक पहले माओ प्रभावित जिले में माओवादी हिंसा की घटना सामने आई है। कंधमाल जिला के गोच्छापड़ा थाना अंतर्गत बाराला गांव के पास बुधवार को एक पोलिंग सुपरवाइजर की माओवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पोलिंग सुपरवाइजर का नाम संयुक्ता दिगल है।
गोली लगने के बाद वहीं ढेर हो गई। वह पोलिंग स्टाफ को लेकर निर्धारित बूथ की तरफ जा रही थी। लैंड माइन के संदेह में वह गाड़ी रखकर खड़ी हो गई थी, इसी समय उन्हें गोली मारे जाने की सूचना मिली है। फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन कर रही है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले माओवादियों ने एक पोलिंग गाड़ी को आग के हवाले कर दिया था। माओवादियों ने पोलिंग गाड़ी में सवार कर्मचारियों को गाड़ी से उतार कर उसमें आग लगाई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें