Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुलायम सिंह मैनपुरी, धर्मेंद्र यादव बदायूं व अक्षय यादव फिरोजाबाद से SP के लोकसभा प्रत्याशी

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 08 Mar 2019 05:34 PM (IST)

    समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लोकसभा चुनाव लडऩे के लेकर लग रहे कयास पर आज विराम लग गया।

    मुलायम सिंह मैनपुरी, धर्मेंद्र यादव बदायूं व अक्षय यादव फिरोजाबाद से SP के लोकसभा प्रत्याशी

    लखनऊ, जेएनएन। कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी ने भी लोकसभा चुनाव के लिए आज अपने आधा दर्जन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। इनमें समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी हैं।

    समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लोकसभा चुनाव लडऩे के लेकर लग रहे कयास पर आज विराम लग गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने आज पार्टी के छह प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की। सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए आज छह प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। इस पहली सूची में मुलायम सिंह यादव का नाम तो है, लेकिन पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुलायम सिंह यादव अपनी पुरानी लोकसभा सीट मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल वह आजमगढ़ से सांसद हैं। मुलायम सिंह यादव के अलावा धर्मेंद्र यादव को बदायूं, अक्षय यादव को फिरोजाबाद, कमलेश कठेरिया को इटावा (सुरक्षित), भाईलाल कोल को रॉबर्ट्सगंज (सुरक्षित), तथा शब्बीर वाल्मिकी को बहराइच (सुरक्षित) से प्रत्याशी बनाया गया है।

    समाजवादी पार्टी की आज जारी छह सदस्यों की पहली सूची में तीन नाम यादव परिवार से हैं। इनमें सपा के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव भी हैं। मुलायम के भतीजे धर्मेंद्र यादव बदायूं से किस्मत आजमाएंगे। समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव से ताल ठोकेंगे। समाजवादी पार्टी की पहली लिस्ट में मुलायम परिवार की धूम है। बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन में समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में 37 सीट मिली हैं, जिनमें से छह प्रत्याशियों के नाम आज घोषित किया गया। इनमें मुलायम सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव व अक्षय यादव सांसद हैं। मैनपुरी से सांसद तेज प्रताप यादव के लिए नई जगह तलाशी जाएगी। 

    सपा-बसपा गठबंधन में कांग्रेस का रास्ता बंद

    कांग्रेस के कल उत्तर प्रदेश से 11 लोकसभा प्रत्याशी घोषित करने के बाद आज समाजवादी पार्टी ने आधा दर्जन प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है। इससे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के महागठबंधन में कांग्रेस के शामिल होने की बात पर विराम लग गया है। अब कांग्रेस की तरफ से रास्ता बंद कर दिया गया है। कांग्रेस ने कल लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें चार प्रत्याशी गुजरात के और 11 प्रत्याशी का नाम शामिल है।

    अब अखिलेश यादव की उस बात पर विराम लग गया है कि उत्तर प्रदेश में महागठबंधन में कांग्रेस शामिल है। अब कांग्रेस के सामने सपा व बसपा के प्रत्याशी हैं। समाजवादी पार्टी की सूची के जारी होने के साथ ही उन अटकलों पर फिलहाल विराम लगता दिख रहा है जिसके मुताबिक कांग्रेस का सपा-बसपा के साथ कोई गठबंधन हुआ है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की रायबरेली, राहुल गांधी की अमेठी आरपीएन सिंह की कुशीनगर, सलमान खुर्शीद की फर्रुखाबाद सीट अहम हैं।

    कांग्रेस की लोकसभा चुनाव को लेकर जारी पहली लिस्ट के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद यूपी की फर्रुखाबाद सीट से चुनावी ताल ठोकेंगे। सहारनपुर से इमरान मसूद, उन्नाव से अनु टंडन, जालौन से बृजलाल खबरी, बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी, अकबरपुर से राजाराम पाल, फैजाबाद से निर्मल खत्री के अलावा कुशीनगर से पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह को टिकट दिया गया है।