Move to Jagran APP

देवगौड़ा का भाजपा पर तंज, खुद चला रहे गठबंधन की सरकार, महागठबंधन का उड़ा रहे मजाक

जनता दल (सेक्युलर) प्रमुख देवगौड़ा ने कहा कि मोदी महागठबंधन के विचार का मजाक उड़ा रहे हैं लेकिन खुद केंद्र के अलावा कई राज्यों में गठबंधन की सरकारें चला रहे हैं।

By Tilak RajEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 04:26 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 04:26 PM (IST)
देवगौड़ा का भाजपा पर तंज, खुद चला रहे गठबंधन की सरकार, महागठबंधन का उड़ा रहे मजाक
देवगौड़ा का भाजपा पर तंज, खुद चला रहे गठबंधन की सरकार, महागठबंधन का उड़ा रहे मजाक

बेंगलुरु एएनआइ। देश चुनाव के माहौल में रंग रहा है। राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री एचडी. देवगौड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। जनता दल (सेक्युलर) प्रमुख देवगौड़ा ने कहा कि मोदी महागठबंधन के विचार का मजाक उड़ा रहे हैं, लेकिन खुद केंद्र के अलावा कई राज्यों में गठबंधन की सरकारें चला रहे हैं। हम यह चुनाव जीतकर भाजपा को जवाब देंगे। इससे पहले बीते रविवार को कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन पर बोलते हुए कहा था कि गठबंधन के दोनों दल राज्य में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे और राज्य में बीजेपी की ताकत को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

loksabha election banner

देवगौड़ा का ये बयान सीधे-सीधे नरेंद्र मोदी पर तंज है, जो महागठबंधन को 'महामिलावट' करार देते रहे हैं। पीएम मोदी लगातार सार्वजनिक मंचों से महागठबंधन को कमजोर बताने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले उन्‍होंने बिहार में एक जनसभा के दौरान कहा था कि ये नामदारों, भाई-भतीजावाद का महागठबंधन है। ये बंधन भ्रष्टाचार और घोटालों का बंधन है। ये बंधन नकारात्मकता का बंधन है। अस्थिरता और असमानता का बंधन है।

बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस और जीडीएस के बीच गठबंधन है। राज्य में कुल 28 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से 20 पर कांग्रेस और आठ सीटों पर जेडीएस चुनाव लड़ रही है। एचडी देवगौड़ा इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। दक्षिण कर्नाटक के 'हासिल सीट' से चुनाव लड़ने वाले देवगौड़ा इस बार वहां से अपने पोते प्रज्‍ज्‍वल रेवन्ना को चुनाव लड़ा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.