Lok Sabha Election 2019:विधायक दुर्योधन माझी का भाजपा प्राथमिक सदस्यता पद से इस्तीफा
Lok Sabha Election 2019 भाजपा विधायक दुर्योधन माझी ने भाजपा के प्राथमिक सदस्यता पद से इस्तीफा दे दिया है विधायक दुर्योधन माझी खड़ियाल विधानसभा सीट से प्रतिनिधित्व करते हैं।
By BabitaEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 09:00 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 09:00 AM (IST)
भुवनेश्वर, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 भाजपा विधायक दुर्योधन माझी ने शुक्रवार रात में भाजपा के प्राथमिक सदस्यता पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र पार्टी के राज्य अध्यक्ष बसंत पंडा के पास भेज दिया है। यहां उल्लेखनीय है कि विधायक दुर्योधन माझी खड़ियाल विधानसभा सीट से प्रतिनिधित्व करते हैं। वह 2014 में बीजू जनता दल को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और पांचवी बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।
पांच बार विधायक रहने वाले माझी को भाजपा ने इस बार अपना उम्मीदवार नहीं बनाया है। उनकी जगह पर पूर्व विधायक हितेश बगर्ति की पत्नी रीतारानी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया हुआ है, माझी ने इसका विरोध करते हुए अपना इस्तीफा पत्र भाजपा राज्य अध्यक्ष को दे दिया है। उल्लेखनीय है कि विधायक माझी इस बार अपने बेटे को भाजपा से चुनाव लड़ाना चाह रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें