Lok Sabha Election 2019 : वोट मांगने पहुंचे मंत्री अमर बाउरी बोले, महागठबंधन चारों खाने होगा चित
Lok Sabha Election 2019. मंत्री अमर बाउरी ने दावा किया कि इस बार भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। महागठबंधन अपने अस्तित्व को लेकर तरसेगा।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 02 May 2019 11:23 AM (IST)Updated: Thu, 02 May 2019 11:23 AM (IST)
घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम), जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 सूबे के मंत्री अमर बाउरी जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के घाटशिला के राजस्टेट, फूलपाल आदि क्षेत्रों में जनसपंर्क अभियान चलाकर भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में जनता से वोट मांगा।
घाटशिला में भाजपा के चुनावी कार्यालय में मंत्री अमर बाउरी ने दावा किया कि इस बार भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। प्रदेश में महागठबंधन का नाम कही नहीं है। महागठबंधन अपने अस्तित्व को लेकर तरसेगा। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और काम को लेकर जा रहे हैं। भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। विपक्षी महागठबंधन चारो खाने चित होगा। मौके पर विधायक लक्ष्मण टुडू, दिनेश साव, रोहित सिंह, राहुल पांडेय समेत अन्य उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें