Move to Jagran APP

मिलिंद देवड़ा बने मुंबई कांग्रेस के नए अध्यक्ष, संजय निरूपम की हो गई छुट्टी

संजय निरूपम को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुंबई कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद से क्‍यों हटा दिया गया? इस बारे में कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई आधिाकारिक सूचना नहीं दी गई है।

By Tilak RajEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 08:17 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 12:17 AM (IST)
मिलिंद देवड़ा बने मुंबई कांग्रेस के नए अध्यक्ष, संजय निरूपम की हो गई छुट्टी
मिलिंद देवड़ा बने मुंबई कांग्रेस के नए अध्यक्ष, संजय निरूपम की हो गई छुट्टी

मुंबई, एएनआइ। मुंबई कांग्रेस की कमान अब मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) संभालेंगे। देवड़ा को संजय निरूपम की जगह दी गई है। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) से ठीक पहले निरूपम की जगह देवड़ा को मुंबई कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनाना एक बड़ा फैसला है।

loksabha election banner

मुंबई कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए जाने पर मिलिंद देवड़ा ने कहा, 'लोकसभा चुनाव से पहले इस महत्‍वपूर्ण समय मुझे ये जिम्‍मेदारी देकर भरोसा जताने पर मैं सोनिया गांधी जी और राहुल जी का धन्‍यवाद देता है। मुंबई विविधताओं का शहर है। हम सभी को साथ लेकर चलेंगे और मुंबईकरों के सामने एक पोजिटिव एजेंडा रखेंगे।'

आखिर संजय निरूपम को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुंबई कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद से क्‍यों हटा दिया गया? इस बारे में कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई आधिाकारिक सूचना नहीं दी गई है। बता दें कि मिलिंद देवड़ा पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और देश के टेलिकॉम, आईटी मंत्री का पद संभाल चुके हैं।

दरअसल, कुछ दिनों पहले मुंबई कांग्रेस में मिलिंद देवड़ा और संजय निरूपम के बीच मतभेद की खबरें आई थीं। मुंबई कांग्रेस के कई बड़े नेता संजय निरूपम के खिलाफ थे और उन्हें पद से हटाने की मांग की जा रही थी। खबरों के मुताबिक, 9 फरवरी को मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह और नसीम खान ने पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से नई दिल्ली में मुलाकात कर पार्टी की मुंबई इकाई के प्रमुख संजय निरूपम को पद से हटाने की मांग की थी। ऐसे में आखिरकार पार्टी ने निरूपम की जगह देवड़ा को नियुक्‍त कर दिया है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के उम्मीदवारों की एक और लिस्‍ट सोमवार को जारी कर दी। कांग्रेस ने इस लिस्ट में 26 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम संजय निरूपम का है। संजय निरुपम मुबंई नॉर्थ-वेस्ट से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस, एनसीपी, बहुजन विकास अगाड़ी, स्वाभिमानी शेतकारी संगठन, युवा स्वाभिमानी पक्ष के बीच गठबंधन हुआ है। इस गठबंधन में कांग्रेस के खाते में 24 सीटें तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के हिस्से में 20 सीटें आई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.