Lok sabha Elections 2019 : केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा- भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ल महराजगंज लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गए। ग्रामीणों के साथ बैठक की और वोट मांगा।
By Edited By: Published: Wed, 15 May 2019 07:05 AM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 11:15 AM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी हैं। मोदी ने किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, गांवों को 24 घंटे बिजली किसानों को धान और गेहूं का समर्थन मूल्य समय से उनके खाते में पहुंच रहा है। गांवों तक जाने के लिए पक्की सड़कें यह सब भाजपा की ही देन हैं।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ल महराजगंज लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित बैठक एवं अन्य कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर समाज को बांट रही है, लेकिन भाजपा की नीति केवल विकासवादी है। आज हम सीना तानकर कह सकते हैं कि हम उस भारत के रहने वाले हैं जिसके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत की साख बढ़ाई है। आज दुनिया के शक्तिशाली देश भारत को सम्मान निगाह से देखते हैं। पहले ऐसा नहीं था। पहले हम भारतीयों को लोग दयनीय की स्थिति में देखते थे। आज भारत का स्वरूप बदला है।
भारतीयों को भी प्रधानमंत्री पर गर्व है। दुनिया के देशों में जाकर बसे प्रत्येक भारतीय भी गर्व के साथ कहते हुए मिल जाएंगे कि हमारे देश का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है, जो दुश्मनों को घर में घुसकर मारने की क्षमता रखता है। यह चुनाव प्रधानमंत्री का हो रहा है। इसलिए सशक्त भारत के लिए कमल को वोट देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब किसानों को पांच साल के लिए एक लाख तक का ऋण ब्याज मुक्त मिलेगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रदीप उपाध्याय, ठाकुर प्रसाद रौनियार ,सुनील मणि, रमाशंकर शुक्ल ,ज्ञान प्रकाश शुक्ल, एस के शुक्ल, विजय शुक्ल, रामजीत यादव, जितेंद्र मिश्र, दिनेश पाठक, रवींद्र शुक्ल, संतोष शुक्ल, सर्वेश शुक्ल, पट्टू प्रजापति ,कृपा शंकर शुक्ल, रंजीत पटेल ,खदेरू प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें