Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : मीरा मुंडा ने जनसंपर्क कर अर्जुन मुंडा के लिए मांगे वोट

Lok Sabha Election 2019. खूंटी से भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा ने खरसावां विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जन संपर्क अभियान चलाया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 12:59 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 12:59 PM (IST)
Lok  Sabha Election 2019 : मीरा मुंडा ने जनसंपर्क कर अर्जुन मुंडा के लिए मांगे वोट
Lok Sabha Election 2019 : मीरा मुंडा ने जनसंपर्क कर अर्जुन मुंडा के लिए मांगे वोट

खरसावां, जेएनएन। खूंटी से भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा ने खरसावां विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जन संपर्क अभियान चलाया। मुण्डा ने खरसावां के पिताकलांग, सरगीडीह, लोसोदिकी, जोजचकुङमा, जेनासाई तथा कुचाई के छोटाचाकङी, ढीपासाई आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

loksabha election banner

इस दौरान मीरा मुंडा ने लोगों से अपने पति सह खुंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास का एक मात्र विकल्प भाजपा है। मीरा मुंडा ने कहा कि विपक्षी दल मुद्दा विहिन हो गये है। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है तो दुष्प्रचार कर लोगों को गुमराह कर रहे है। जनता इसका जबाव देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश का विकास संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर क्षेत्र में देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भी फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।

मोदी सरकार बनाने में खरसावां समेत पूरे खूंटी लोस क्षेत्र की जनता भी अपना योगदान देगी। जन संपर्क के दौरान गांव की महिलाओं के साथ बैठक कर केंद्र सरकार की ओर से किये गये योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी दी।  मौके पर डॉ लक्ष्मीकांत महतो, अनीता सोय, सतीश कुमार महतो, रोहित महतो, विजय महतो, मांगीलाल पुरती समेत अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.