Mandi Lok Sabha Election Result 2019 : मंडी में कायम रहा बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा का जलवा, कांग़्रेस के आश्रय शर्मा इतने भारी वोटों से पिछड़े
Mandi Lok Sabha Election Result 2019 Live मंडी लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी श्री रामस्वरूप शर्मा हैं। कांग्रेस से आश्रय शर्मा प्रत्याशी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Mandi Lok Sabha Election Result 2019 : मंडी लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने 647189 वोटों के साथ जीत हासिल की, वहीं कांग्रेस से आश्रय शर्मा 241730 हासिल कर सके। सीपीआईएम से दिलीप सिंह कैथ 14838 वोट हासिल करके तीसरे नम्बर पर रहे। बीजेपी प्रत्याशी श्री रामस्वरूप शर्मा ने कांग़्रेस के आश्रय शर्मा को 405459 वोटों से हरा दिया।
वर्ष 2014 में, हिमाचल प्रदेश राज्य में, मंडी लोकसभा क्षेत्र से राम स्वरूप शर्मा का निर्वाचन हुआ. उन्हें 362824 वोट मिले. उनकी पार्टी बीजेपी है. उन्होंने प्रतिभा सिंह को 39856 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी. 2014 में कुल 63.15 प्रतिशत वोट पड़े.
मंडी, हिमाचल प्रदेश के चार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। जनसंख्या के लिहाज से शिमला के बाद यह राज्य का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। एक पर्यटन स्थल के रूप में, मंडी 'वाराणसी ऑफ हिल्स' या 'छोटी काशी' या 'हिमाचल की काशी' के रूप में जाना जाता है। 1952 में यहां पहला लोकसभा चुनाव हुआ था। व्यास नदी के किनारे बसा हिमाचल प्रदेश का ऐतिहासिक नगर मंडी लंबे समय से व्यवसायिक गतिविधियों का केन्द्र रहा है। समुद्र तल से 760 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह नगर हिमाचल के तेजी से विकसित होते शहरों में एक है। यह नगर अपने 81 ओल्ड स्टोन मंदिरों और उनमें की गई शानदार नक्काशियों के लिए प्रसिद्ध है। मंदिरों की बहुलता के कारण ही इसे पहाड़ों के वाराणसी नाम से भी जाना जाता है। यहां की रिवालसर झील, त्रिलोकनाथ मंदिर, भूतनाथ मंदिर, श्यामाकाली मंदिर, अर्द्धनारीश्वर मंदिर काफी प्रसिद्ध हैं। दिल्ली से इसकी दूरी 409.9 किलोमीटर है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप