Malappuram Lok Sabha Election Result 2019: मलप्पुरम से आईयूएमएल के पीके कुनहालिकुट्टी विजयी
Malappuram Lok Sabha Election Result 2019 मलप्पुरम लोकसभा क्षेत्र से आईयूएमएल के पीके कुनहालिकुट्टी 260153 वोटों से विजयी।
नई दिल्ली, जेएनएन। Malappuram Lok Sabha Election Result 2019: मलप्पुरम लोकसभा क्षेत्र से आईयूएमएल के पीके कुनहालिकुट्टी 260153 वोटों से जीत गए हैं। उनको कुल 589873 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे सीपीआईएम के वीपी सानू को 329720 और तीसरे नंबर पर रहे भाजपा के उन्नीकृष्णन मास्टर को 82332 वोट मिले हैं।
वर्ष 2014 में, केरल राज्य में, मलप्पुरम लोकसभा क्षेत्र से ई अहमद का निर्वाचन हुआ। उन्हें 437723 वोट मिले। उनकी पार्टी आईयूएमएल है। उन्होंने पी के साईनबा को 194739 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी सीपीआई-एम थी। 2014 में कुल 71.21 प्रतिशत वोट पड़े।
मलप्पुरम, केरल के 20 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। यह कोझिकोड़ से 50 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित है। यह मलप्पुरम जिला का मुख्यालय है। मलप्पुरम को 1969 में कालीकट और पलक्कड से अलग करके बनाया गया था। चेलियार, काडलकुंडी और भरतपुजा नामक तीन महान नदियां यहां से बहती हैं। इंडो-यूरोपियन शैली में बनी अनेक ऐतिहासिक इमारतें आज भी यहां देखी जा सकती हैं। केरल के इस जिले का समृद्ध इतिहास रहा है। प्राचीन काल से यह नगर जमोरिन शासकों के सैनिक मुख्याआलय के तौर पर जाना जाता रहा है। हिन्दू वैदिक शिक्षा और इस्लामिक दर्शन का यह प्रमुख केन्द्र रहा है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप