Lok Sabha Election 2019: केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के बिगड़े बोल, प्रियंका गांधी के लिए बोले आपत्तिजनक शब्द
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा भी अब ऐसे नेताओं में शामिल हो गए हैं जो विपक्षियों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों बोलते दिखते हैं।
बुलंदशहर, एजेंसी। Loksabha Election 2019 के तहत चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को 20 राज्यों की 95 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस बीच नेताओं की जुबानी शुद्धता जवाब देने लगी है। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा भी अब ऐसे नेताओं में शामिल हो गए हैं, जो विपक्षियों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों बोलते दिखते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने रविवार का दिन ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर में गुजारा। इस दौरान बुलंदशहर के सिकंदराबाद में महेश शर्मा ने एक जनसंभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जो भाषण दिया, वह मर्यादा लांघता दिखा। उन्होंने मंच से भाषण देते हुए कहा, 'अगर ममता बनर्जी यहां आ करके कथक करे और कर्नाटक के मुख्यमंत्री गीत गाए तो कौन सुन रहा है।' यहां तक तो सब ठीक था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला।
केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 'पप्पू' कहकर पुकारा। उन्होंने कहा, 'पप्पू कहता है कि पीएम बनूंगा, अब तो पप्पू की.... भी आ गई। वो प्रियंका क्या पहले हमारे देश की बेटी नहीं थी?' उन्होंने आगे कहा, 'इनसे ऊपर ऊठकर देखना है तो आज हमारा शेर मोदी है।'