Move to Jagran APP

Maharashtra Lok Sabha Election Result 2019: महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस का परचम बुलंद

Maharashtra Lok Sabha Election Result 2019 जैसा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने दावा किया था इस बार भाजपा-शिवसेना गठबंधन पहले से ज्‍यादा सीटें जीतेगा।

By BabitaEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 12:31 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 12:45 PM (IST)
Maharashtra Lok Sabha Election Result 2019: महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस का परचम बुलंद
Maharashtra Lok Sabha Election Result 2019: महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस का परचम बुलंद

मुंबई, राज्य ब्यूरो  महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा-शिवसेना गठबंधन होने के बाद ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने दावा किया था कि इस बार यह गठबंधन पहले से ज्यादा सीटें जीतेगा। आज चुनाव परिणाम आने पर फड़नवीस का यह दावा सच साबित होता दिखाई दे रहा है। अब तक आए महाराष्ट्र के रुझान में भाजपा-शिवसेना को 42 से 44 के बीच सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। जबकि 2014 में इस गठबंधन को 41 सीटें ही मिली थीं। तब शिवसेना-भाजपा के साथ रहे किसान नेता राजू शेट्टी को मिलाकर गठबंधन 42 सीटों तक पहुंचा था। इस बार भाजपा-शिवसेना का साथ छोड़कर कांग्रेस-राकांपा के सहयोग से लड़े राजू शेट्टी भी चुनाव हारते दिखाई दे रहे हैं। शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 3 से 4 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। कांग्रेस अपने पिछले परिणामों से भी नीचे आती दिखाई दे रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चह्वाण के लिए इस बार अपनी सीट बचाना भी मुश्किल लग रहा है। मतगणना के दौरान वह अब तक कई बार पीछे जाते दिखाई दिए हैं। राकांपा के भी कई दिग्गजों को हार का मुंह देखना पड़ सकता है। 

loksabha election banner

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन एवं मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के लिए ये परिणाम बड़े सकारात्मक मायने रखते हैं। क्योंकि छह माह बाद ही महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव होनेवाले हैं। यदि भाजपा-शिवसेना लोकसभा चुनाव में सामने आ रहे इन्हीं परिणामों को आगे बढ़ाने की इच्छाशक्ति रखते हुए विधानसभा चुनाव में भी समय रहते गठबंधन कर पाती है, तो देश में संख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा राज्य विधानसभा चुनाव में भी भाजपा-शिवसेना गठबंधन की झोली में आ सकता है। बता दें कि 2014 का लोकसभा चुनाव तो शिवसेना-भाजपा साथ मिलकर लड़ी थीं। लेकिन विधानसभा चुनाव में गठबंधन टूट गया था। जिसका ज्यादा नुकसान शिवसेना को उठाना पड़ा था। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.