Move to Jagran APP

Madhubani Lok Sabha Election Result 2019 : BJP के अशोक कुमार यादव ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत

मधुबनी लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार अशोक कुमार यादव ने वीआइपी के उम्मीदवार बद्री कुमार पूर्वे को चार लाख 54 हजार 106 मतों के भारी अंतर से पराजित किया।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 05:22 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 05:22 PM (IST)
Madhubani Lok Sabha Election Result 2019 : BJP के अशोक कुमार यादव ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत
Madhubani Lok Sabha Election Result 2019 : BJP के अशोक कुमार यादव ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मधुबनी लोकसभा सीट से एनडीए के भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार यादव ने रिकॉर्ड जीत हासिल की। उन्होंरने वीआइपी के उम्मीदवार बद्री कुमार पूर्व को चार लाख 54 हजार 106 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। भाजपा के अशोक कुमार यादव को पांच लाख 94 हजार 811 मत मिले जबकि वीआइपी के ब्रदी कुमार पूर्व को एक लाख 40 हजार 705 मत मिले। तीसरे स्थांन पर निर्दलीय उम्मीदवार शकील अहमद रहे। उन्हें एक लाख 31 हजार 416 मत हासिल किया। इस क्षेत्र से भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने में सफल रही।

loksabha election banner

किसे मिले कितने वोट, जानिए

लोकसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार यादव को कुल पांच लाख 94 हजार 811 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी वीआइपी के बद्री कुमार पूर्व को एक लाख 40 हजार 705 मत हासिल हुआ। तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शकील अहमद रहे। उन्हें एक लाख 31 हजार 416 मत प्राप्तं हुआ।

  इसके पहले वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मधुबनी सीट से भाजपा के हुक्मदेव नारायण यादव चुने गए थे। उन्हें तीन लाख 58 हजार 040 मत मिले थे। उस वक्त उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी थे। उन्हें तीन लाख 37 हजार 505 मत मिला था। हुक्मदेव नारायण यादव ने राजद प्रत्याशी को 20 हजार 536 मतों से हराया था। तीसरे स्थान पर जदयू के प्रो. गुलाम गौस रहे थे। उन्हें 56 हजार 392 मत मिला था।

लोकसभा चुनाव 2019: एक नजर

1. जीते: अशोक कुमार यादव (भाजपा): 5,94,811 वोट

2. निकटतम प्रतिद्वंद्वी बद्री कुमार पूर्वे (वीआइपी) : 1,40,705 वोट

3. शकील अहमद (निर्दलीय) : 1,31,416 वोट

लोकसभा चुनाव 2014: एक नजर

जीते: हुक्मदेव नारायण यादव (भाजपा) : 3,58,040

निकटतम प्रतिद्वंद्वी: सीताराम अब्दुल बारी सिद्दीकी (राजद) : 3,37,505

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.