लोकसभा चुनाव 2019: रोहतक लोकसभा में 70 हजार नए मतदाता हार-जीत में निभाएंगे अहम रोल
रोहतक लोकसभा क्षेत्र में रोहतक और झज्जर के चार-चार विधानसभा क्षेत्र एक विधानसभा क्षेत्र रेवाड़ी जिला से आता है। कोसली विधानसभा में सबसे ज्यादा 222569 मतदाता हैं झज्जर में सबसे कम
रोहतक, जेएनएन। 2019 लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। हरियाणा की राजनीतिक राजधानी कहे जाने वाले रोहतक लोकसभा क्षेत्र में इस बार करीब 70 हजार नए मतदाता शामिल हो गए हैं। ये नए मतदाता लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी की हार-जीत का फैसला करने में अहम भूमिका निभाने की रहेगी। राजनीतिक पार्टियों भी इन मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहिए। बता दें कि वर्ष 2014 के चुनाव में रोहतक लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 15 लाख 67 हजार 508 थे, जो अब 2019 के चुनाव में बढ़कर 16 लाख 37 हजार 334 हो चुके हैं। 69 हजार 914 मतदाताओं का इजाफा लोकसभा क्षेत्र में हो चुका है। रोहतक लोकसभा क्षेत्र में जिला रोहतक और झज्जर के चार-चार विधानसभा क्षेत्र तथा एक विधानसभा क्षेत्र रेवाड़ी जिला से आता है। कोसली विधानसभा में सबसे ज्यादा 222569 मतदाता हैं वहीं झज्जर में सबसे कम 160293 वोटर हैं।
विधानसभा अनुसार मतदाताओं की संख्या
विधानसभा पुरूष मतदाता महिला मतदाता कुल मतदाता
महम 93862 77934 166551
गढी-सांपला-किलोई 104907 88045 192952
रोहतक 91738 84360 176098
कलानौर आरक्षित 99504 85029 184533
बहादुरगढ़ 107095 90288 197383
बादली 89955 78081 163036
झज्जर आरक्षित 84546 75747 160293
बेरी 88438 75236 163674
कोसली 116009 106560 222569
2014 लोकसभा चुनाव के परिणाम
- कांग्रेस पार्टी से दीपेंद्र सिंह हुड्डा 490063 मत लेकर विजेता रहें
- भाजपा पार्टी से ओपी धनखड़ 319436 मत लेकर दूसरे स्थान पर रहें
- इनेलो पार्टी से शमशेर खरकड़ा 151120 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहें