LokSabha Election 2019: पहली बार मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाता कुछ अलग हटकर करेंगे अहसास, जानिए
दिव्यांग मतदाताओं की मदद के लिए पहली बार दिव्यांग दूत तैनात होंगे। वे दिव्यागों को बूथ तक ले जाएंगे।
By Edited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 06:44 AM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 03:02 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन। आम चुनाव यानी 17 वीं लोकसभा चुनाव दिव्यांगों के लिए खास है। दिव्यांग मतदाता जब अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र पर अपना मताधिकार का प्रयोग करने जाएंगे उन्हें पहली बार कुछ अलग तरह का अहसास होगा। उन्हें किसी तरह की समस्या का सामना न करने पड़े इसे ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर विशेष व्यवस्था रहेगी।
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) धनबाद के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम ने सोमवार को दिव्यांग मतदाताओं को सुविधाओं की जानकारी दी। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर दिव्यांग मतदाताओं की मदद के लिए पहली बार दिव्यांग दूत तैनात होंगे। वे दिव्यागों को बूथ तक ले जाएंगे। चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यागों को ह्वील चेयर पर बिठाकर बूथ तक ले जाया जाएगा।
ये सुविधाएं दी जाएंगी : दिव्याग मतदाताओं के लिए रैंप, ह्वील चेयर, वॉकिंग स्टिक, विशेष बैठक व्यवस्था, सुगम ईवीएम काउंटर, ब्रेल लिपि में छपी मतदाता पर्ची, फर्स्ट एड, शौचालय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था पोलिंग बूथ पर की जाएगी।
वीआइपी की तरह नाम की होगी फ्लैगिंग : वोटर लिस्ट में विशिष्ट व्यक्तियों की तरह दिव्याग के नाम को फ्लैगिंग किया जाएगा। ऐसा होने से दिव्याग मतदाताओं की पहचान आसानी से की जा सकेगी। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि दिव्याग मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए होली के बाद क्रिकेट, शॉट पुट, व्हील चेयर रेस इत्यादि का भी आयोजन किया जाएगा। इस अभियान में दिव्याग मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर मिलने वाली सुविधाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें