Move to Jagran APP

Hamirpur Loksabha Result 2019 : आधे से अधिक वोट पाकर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने फिर चखा जीत का स्वाद

गठबंधन प्रत्याशी दिलीप सिंह को 248652 वोटों से हराया तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह की जब्त हुई जमानत।

By AbhishekEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 02:06 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 02:04 PM (IST)
Hamirpur Loksabha Result 2019 : आधे से अधिक वोट पाकर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने फिर चखा जीत का स्वाद
Hamirpur Loksabha Result 2019 : आधे से अधिक वोट पाकर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने फिर चखा जीत का स्वाद

हमीरपुर, जेएनएन।  हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी लोकसभा सीट पर मोदी लहर के चलते आधे से अधिक मत भाजपा को मिले। लोकसभा क्षेत्र में पड़े कुल 1084978 मतों में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को 575122 मत मिले। उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी दिलीप सिंह को 248652 वोटों से शिकस्त दी। गठबंधन प्रत्याशी को 326470 मत मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह  को महज 114534 मत मिले। इस कारण इनकी जमानत भी जब्त हो गई।

loksabha election banner


सुबह आठ बजे से सुमेरपुर मंडी समिति में शुरू हुई जिले की मतगणना में पोस्टल बैलेट की गणना के दौरान ही भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। मात्र छह चक्रों में पिछडऩे के बाद भी जिले की सदर व राठ विधानसभा क्षेत्र में कुल 122043 मतों से जीत दर्ज की। मोदी लहर के चलते महोबा की सदर व चरखारी के साथ ङ्क्षतदवारी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना में भी भाजपा प्रत्याशी ने खासी बढ़त पाते हुए कुल 572283 मत प्राप्त किए। जबकि गठबंधन प्रत्याशी दिलीप सिंह  को 325412 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी को मिले बंपर मतों के चलते भाजपाइयों में खासी खुशी को माहौल रहा।
कई भाजपाइयों द्वारा रुझान आने के दौरान ही मंडी परिसर के बाहर मिठाई बांटनी शुरू कर दी। भाजपाइयों ने इसे राष्ट्रवाद की जीत बताया। विजयी भाजपा प्रत्याशी को 52.75 फीसदी मत मिले जो अब तक का रिकार्ड है। इससे पूर्व पिछली बार जीत पाने के दौरान उन्हें 46.33 फीसद मत मिले थे। जबकि उनके प्रतिद्धंदी गठबंधन प्रत्याशी को 30 फीसद और कांग्रेस प्रत्याशी को 10.50 फीसद मत हासिल हुए थे। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने 453884 मत पाकर सपा के बिशंभर प्रसाद निषाद को ढाई लाख से ज्यादा वोटों से पराजित किया था।
प्रत्याशियों को मिले मत
  प्रत्याशी                      पार्टी                        मत
पुष्पेंद्र सिंह चंदेल           भाजपा                   575122
दिलीप कुमार सिंह         गठबंधन                326470
प्रीतम सिंह किसान         कांग्रेस                   114534
अरविंद कुमार प्रजापति    प्रसपा                     4228

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.