Move to Jagran APP

Banda LokSabha Result 2019 : बुंदेलों ने भाजपा के आरके पटेल को सौंपी कमान

गठबंधन प्रत्याशी श्यामाचरण को दी 58938 मतों से शिकस्त कांग्रेस के बाल कुमार को 75438 मतों से करना पड़ा संतोष।

By AbhishekEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 12:40 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 02:38 PM (IST)
Banda LokSabha Result 2019 : बुंदेलों ने भाजपा के आरके पटेल को सौंपी कमान
Banda LokSabha Result 2019 : बुंदेलों ने भाजपा के आरके पटेल को सौंपी कमान

बांदा-चित्रकूट, जेएनएन। बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र में बुंदेलों ने भाजपा को ताज पहनाया है। भाजपा  केआरके पटेल ने 4,77,926 वोटों से जीतकर सपा गठबंधन प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्त को 58,938 मतों से शिकस्त दी। उन्हें 4,18,988 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रही कांग्रेस के प्रत्याशी बाल कुमार पटेल को महज 75,438 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। देर शाम जिला निर्वाचन अधिकारी के जीत की घोषणा करते ही आरके पटेल व उनके समर्थकों में जश्न का दौर शुरू हो गया।  वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा के भैरों प्रसाद मिश्र जीते थे। इस बार मुकाबला संघर्षों से भरा रहा, शुरू से बढ़त बनाकर चले आरके पटेल के पीछे गठबंधन प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्ता लगे रहे। हर राउंड मामूली अंतर की बढ़त से चल रहे आरके पटेल आखिर तक निर्णायक जीत तक पहुंच ही गए।

prime article banner


बांदा व बबेरू विधानसभा क्षेत्र की 28-28 और नरैनी की 29 चक्रों में मतगणना शाम छह बजे तक चली। भाजपा की चरण दर चरण लीड बढ़ती गई। बबेरू विधानसभा क्षेत्र में सपा-बसपा प्रत्याशी श्यामाचरण को बढ़त मिलती रही। यहां उन्हें अन्य विधानसभा क्षेत्रों के मुकाबले ज्यादा मत मिले। परिणाम को लेकर जिज्ञासा बढ़ती जा रही थी। जैसे ही आखिरी चक्र की गणना पूरी हुई भाजपा प्रत्याशी आरके पटेल व उनके समर्थक खुश हो गए। इससे पहले रुझान में जीत की संभावना से कार्यकर्ताओं का उत्साह भी दोगुना होता गया। सभी चक्रों की मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किए गए तो कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से आरके पटेल का स्वागत किया। वह प्रमाणपत्र लेकर मतगणना स्थल से बाहर निकले तो इंतजार में खड़े कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल उड़ाया व पटाखे दागे। मंडी स्थल से लेकर पार्टी कार्यालय तक विजयी जुलूस निकला।

प्रत्याशियों को मिले मत 
प्रत्याशी    पार्टी मिले मत
आरके पटेल   भाजपा 477926
श्यामाचरण गुप्ता   गठबंधन         418988
बालकुमार पटेल    कांग्रेस          75438
महेंद्र कुमार   भाकपा  10349
छोटेलाल    प्रसपा          12747
मीरा देवी   निर्दल    6545
सिराज राहत खान  असपा    7873
रामप्रताप    निर्दल     5433
खूब चला नोटा
मतगणना के समय एक चौंकाने वाला तथ्य सामाने आया, यहां मतदाताओं ने नोटा का बटन भी खूब दबाया। इसकी संख्या इतनी पहुंच गई, जितने वोट किसी निर्दलीय प्रत्याशी तक को नहीं मिल सके। परिणाम घोषित होने पर सामने आया कि 19250 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। इतनी अधिक संख्या में नोटा दबाये जाने को लेकर राजीतिक गलियारों में चर्चा होती रही। 
बुंदेलखंड की प्रतिष्ठित सीट बनी
पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा प्रत्याशी भैरो प्रसाद मिश्र ने तब बसपा से चुनाव लड़े आरके सिंह पटेल को एक लाख 16 हजार वोटों से हराया था। इस बार इसी संसदीय सीट पर 60.79 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में 53.59 फीसद मतदान हुआ था।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.