Loksabha Exit Polls 2019: पश्चिमी यूपी में नहीं चला मोदी का जादू, BJP को 6 सीट
Loksabha Exit Polls 2019 उत्तर प्रदेश में बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी होती नजर आ रही है। जानते हैं- पश्चिमी यूपी में क्या है रुझान...
नई दिल्ली, जेएनएन। लोकसभा चुनाव वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आना शुरू हो गए हैं। अधिकतर एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है। वहीं उत्तर प्रदेश से भी चौंकाने वाले रूझान सामने आ रहे हैं। अभी तक कुछ एजेंसियों के उत्तर प्रदेश के आंकड़े सामने आए हैं, जिसमें बीजेपी को बढ़त दिखाई दे रही है। हालांकि एबीपी न्यूज-नीलसन की ओर से करवाए गए सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश में मोदी का जादू कम होता दिखाई दे रहा है।
क्या कहते हैं उत्तर प्रदेश के आंकड़े
- टाइम्स नाऊ-वीएमआर की ओर से करवाए सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 58 से अधिक सीटें मिल सकती हैं। हालांकि एबीपी न्यूज के सर्वे के अनुसार महागठबंधन बीजेपी पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। एबीपी के सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 22, कांग्रेस को 2 और अन्य को 56 सीटें मिल रही हैं। एबीपी के सर्वे के अनुसार बीजेपी को सबसे ज्यादा नुकसान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रहा है, जहां 27 सीटों में से महागठबंधन को 21 मिल रही हैं।
एबीपी सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश की स्थिति-
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों पर हाल
बीएसपी- 10 सीटें
एसपी- 09 सीटें
बीजेपी- 06 सीटें
आरएलडी- 02 सीटें
अवध रीजन में सीटों का हाल
अवध रीजन में भी मोदी मैजिक फेल होता हुआ दिख रहा है. अवध रीजन की 23 सीटों में से बीजेपी सिर्फ 7 सीटों पर सिमट रही है. महागठबंधन को 14 सीटें मिलने का अनुमान है. अवध रीजन में कांग्रेस को 2 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।
बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 80 में से अप्रत्याशित 71 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था। कुल मिलाकर एनडीए को 73 सीटें मिलीं थी। कांग्रेस को दो और सपा को 5 सीटें नसीब हुई।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप