Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद सोनिया गांधी रायबरेली रवाना

रायबरेली दौरे पर जाने के लिए आज संप्रग अध्यक्ष फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरीं। इसके बाद अमेठी में खालिसपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता की।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 02 May 2019 11:17 AM (IST)Updated: Thu, 02 May 2019 11:17 AM (IST)
Loksabha Election 2019  : अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद सोनिया गांधी रायबरेली रवाना
Loksabha Election 2019 : अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद सोनिया गांधी रायबरेली रवाना

अमेठी, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में पांचवें चरण का मतदान छह मई को होना है। इस चरण में अमेठी व रायबरेली में भी वोट पड़ेंगे। कांग्रेस अपने गढ़ को लेकर बेहद गंभीर है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी तथा संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के क्षेत्र रायबरेली को लेकर पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस बार अपना पूरा जोर लगा दिया है।

loksabha election banner

रायबरेली दौरे पर जाने के लिए आज संप्रग अध्यक्ष फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरीं। इसके बाद अमेठी में खालिसपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता की। यहां पर उन्होंने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित कर राहुल गांधी के समर्थन वोट करने की अपील की। यहां पर सोनिया गांधी ने वोट देने की अपील करने के बाद कुछ कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इसके बाद रायबरेली के लिए रवाना हो गई।

रायबरेली में आज सोनिया गांधी की आधा दर्जन नुक्कड़ सभा के साथ दो चुनावी सभा भी है। कांग्रेस महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी दो दिनी दौरा पर रायबरेली में रहेंगी। वह नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगी। प्रियंका आज ऊंचाहार रेलवे क्रॉसिंग पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता करेंगी। ऊंचाहार में सोनिया गांधी समाजवादी पार्टी के मंच से जनसभा को संबोधित करेंगी। शाम पांच बजे सरेनी के शास्त्री विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में सोनिया के साथ प्रियंका भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। खीरो ब्लॉक के सेमरी चौराहे पर सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.