Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : मोदी ने बड़े उद्योगपतियों पर न्योछावर किया देश का खजाना : सोनिया

इस चुनावी समर में पहली बार बेटी प्रियंका के साथ मंच साझा करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 02 May 2019 11:25 PM (IST)Updated: Thu, 02 May 2019 11:25 PM (IST)
Loksabha Election 2019 : मोदी ने बड़े उद्योगपतियों पर न्योछावर किया देश का खजाना : सोनिया
Loksabha Election 2019 : मोदी ने बड़े उद्योगपतियों पर न्योछावर किया देश का खजाना : सोनिया

रायबरेली, जेएनएन। इस चुनावी समर में पहली बार बेटी प्रियंका के साथ मंच साझा करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। महज साढ़े चार मिनट के भाषण में उन्होंने जनता को अपनत्व का अहसास कराने के साथ वोट का महत्व भी समझाया। उद्बोधन के शुरुआत में और आखिर में वह बोलीं कि प्रियंका आपको सब बता चुकी हैं, समझा चुकी हैं।

loksabha election banner

सरेनी बाजार में देर शाम चुनावी जनसभा के दौरान पहले प्रियंका ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। साथ ही रायबरेली और अमेठी के साथ विद्वेषपूर्ण राजनीति करने का आरोप लगाया। फिर सोनिया गांधी ने माइक संभाला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जनता से झूठे वादे किए। 15 लाख खाते में आएंगे, दो करोड़ रोजगार देंगे, किसानों की आय दोगुनी होगी। मगर वह सब झूठ था। नोटबंदी और जीएसटी की वजह से छोटे कारोबारियों का बिजनेस चौपट हो गया है। वहीं मोदी सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों पर देश का खजाना न्योछावर कर दिया। बोलीं, आपके लिए मेरे दिल में खास जगह है और हमेशा रहेगी। वोट आपका सबसे मजबूत हथियार है। इससे आप अपनी ङ्क्षजदगी, अपना भविष्य बनाएंगे। चुनाव के दिन आप सभी वोट करें।

मंच संभाला, माइक भी 

जब सोनिया भाषण देने पहुंचीं तो माइक उनसे दूर था। उनकी आवाज ठीक से जनता तक नहीं पहुंच रही थी। प्रियंका खुद उठीं और दोनों माइक ठीक किए। कार्यक्रम में स्व. अरुण नेहरू की बेटी अवंतिका नेहरू भी मौजूद रहीं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.