Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : वोट के नाम पर नोट बांटती है कांग्रेस :स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का अमेठी प्रवास एक दिन बढ़ गया है। अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी का अमेठी में अभी तक चार व पांच अप्रैल तक का ही कार्यक्रम था।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 10:15 AM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 12:33 PM (IST)
Loksabha Election 2019  : वोट के नाम पर नोट बांटती है कांग्रेस :स्मृति ईरानी
Loksabha Election 2019 : वोट के नाम पर नोट बांटती है कांग्रेस :स्मृति ईरानी

अमेठी, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी में लोकसभा के समर में उतरीं स्मृति जुबिन ईरानी इस बार बेहद गंभीर हैं। अमेठी से एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी के रूप में राहुल गांधी के खिलाफ मैदान में उतरीं केंद्रीय मंत्री ने प्रचार अभियान भी तेज कर दिया। चार अप्रैल से अमेठी के दो दिन के दौरे पर पहुंची स्मृति ईरानी ने अपना दौरा एक दिन के लिए बढ़ा दिया है। वह आज देर शाम तक अमेठी में रहेंगी।

loksabha election banner

भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां देवी मंदिरों पर पूजन अर्चन किया। इसके बाद वे नवनिर्मित भाजपा कार्यालय पर भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस वोट में बदले नोट की राजनीति करती है।

स्मृति ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं।कार्यकर्ताओं ने पार्टी खड़ी करने के लिए बहुत संघर्ष किया है। आज भी केरल व बंगाल में हमारे कार्यकर्ता मारे जा रहे हैं।स्मृति ने कहा किहर बूथ अपनाना है,कमल का फूल खिलाना है।भाजपा का सूत्र वाक्य रहा हैराष्ट्र प्रथम,पार्टी दूसरा और निज की चिंता अंत में। उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी की सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाया गया।अगर इस बार कुछ हुआ तो मैं ढाल बन कर खड़ी रहूंगी।कांग्रेस कहती है,अमेठी परिवार है,लेकिन वोट खरीदते हैं। इस बार नोट की राजनीति नहीं विकास जीतेगा।उनके दूसरी सीट से पर्चा भरने से लोकतंत्र की जीत का पहला संकल्प मिल गया है। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने नवरात्र के पहले दिन दर्शन पूजन के साथ प्रचार की शुरुआत की।

स्मृति गौरीगंज के जामो रोड स्थित अपने आवास ने भवन शाहपुर के दुर्गन भवानी मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने विधि विधान से मां की पूजा की। यहां से वरिष्ठ भाजपा नेता दलजीत सिंह के गौरीगंज पर पहुंची। यहां परिवारीजनों से मुलाकात की। यहां से सुलतानपुर रोड पर राजगढ़ स्थित भाजपा जिला कार्यालय के बगल में बूडन माता मंदिर पर दर्शन किया।

इसके बाद वह भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई। इसके बाद लोगों से बातचीत भी की। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का अमेठी प्रवास एक दिन बढ़ गया है। अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी का अमेठी में अभी तक चार व पांच अप्रैल तक का ही कार्यक्रम था। भाजपा अमेठी के मीडिया प्रमुख ने कल देर रात स्मृति ईरानी का छह अप्रैल का कार्यक्रम भी जारी किया । 

बूडन  माता धाम मंदिर में दर्शन के बाद भाजपा के जिला कार्यालय में स्थापना दिवस कार्यक्रम के शामिल होंगी। यहां से अमेठी के संग्रामपुर ब्लाक में  कालिकन मंदिर दर्शन करने जाएंगी। स्मृति ईरानी यहां से दिन में भाजपा नेता आशीष शुक्ल के घर जाएंगी।

इसके बाद दोपहर सलोन विधानसभा के परशदेपुर के नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल, विधायक दल बहादुर कोरी, गजाधर सिंह, भोला तिवारी, आदि भाजपा नेताओं के घर जाएंगी। उनका अमेठी में दौरा देर शाम तक का है। आज यहां पत्रकारों से शिष्टाचार मुलाकात करेंगी।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का अमेठी प्रवास एक दिन बढ़ गया है। अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी का अमेठी में अभी तक चार व पांच अप्रैल तक का ही कार्यक्रम था। भाजपा अमेठी के मीडिया प्रमुख ने कल देर रात स्मृति ईरानी का छह अप्रैल का कार्यक्रम भी किया जारी।

ये भी पढ़ें - Loksabha Election 2019 : राहुल गांधी अमेठी में दस को करेंगे नामांकन, 17 को पर्चा दाखिल करेंगी स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी आज गौरीगंज के दुर्गन भवानी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद इसी क्षेत्र के बूडन माता धाम मंदिर में दर्शन के बाद भाजपा के जिला कार्यालय में स्थापना दिवस कार्यक्रम के शामिल होंगी। यहां से अमेठी के संग्रामपुर ब्लाक में कालिकन मंदिर दर्शन करने जाएंगी।

स्मृति ईरानी यहां से दिन में भाजपा नेता आशीष शुक्ल के घर जाएंगी। इसके बाद दोपहर सलोन विधानसभा के परशदेपुर के नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल, विधायक दल बहादुर कोरी, गजाधर सिंह, भोला तिवारी, आदि भाजपा नेताओं के घर जाएंगी। उनका अमेठी में दौरा देर शाम तक का है। आज यहां पत्रकारों से शिष्टाचार मुलाकात करेंगी। 

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.