Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : शिवपाल सिंह यादव ने घोषित किए चार और प्रत्याशी

शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने उत्तर प्रदेश की चार और सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए हैैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 08:07 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 08:07 PM (IST)
Loksabha Election 2019 : शिवपाल सिंह यादव ने घोषित किए चार और प्रत्याशी
Loksabha Election 2019 : शिवपाल सिंह यादव ने घोषित किए चार और प्रत्याशी
लखनऊ, जेएनएन। शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने उत्तर प्रदेश की चार और सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए हैैं। पार्टी ने फूलपुर से प्रिया सिंह को प्रत्याशी बनाया है। प्रिया सिंह कांग्रेस के गांधी परिवार से रिश्तों का दावा करके पिछले दिनों चर्चा में आई थीं। प्रसपा ने झांसी से जगत विक्रम सिंह राजपूत, हमीरपुर से अरविंद कुमार प्रजापति और इलाहाबाद से भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ अभिमन्यु सिंह पटेल एडवोकेट को टिकट दिया है।

दो दिन पहले शिवपाल ने पूर्व दस्यु सम्राट मलखान सिंह को धौरहरा से प्रत्याशी बनाया था। मलखान सिंह ने लखनऊ स्थित प्रसपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह से मुलाकात की थी। इसी के बाद शिवपाल की पार्टी से मलखान के चुनाव में उतरने के कयास लगाए जा रहे थे। यह भी लगभग तय हो गया था कि मलखान को धौरहरा से प्रत्याशी बनाया जाएगा। इसकी शनिवार को औपचारिक घोषणा कर दी गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.