Move to Jagran APP

रायबरेली में प्रियंका ने कहा-यूपी में 12 हजार किसान कर चुके हैं आत्महत्या, हालात भयानक

प्रियंका गांधी ने कहा कि संप्रग अध्यक्ष मेरी मां सोनिया गांधी आपकी उम्मीदवार हैं। 15 वर्ष से आपकी सांसद रही हैं। आपने उनके कार्यकाल में विकास व जीवन में आया परिवर्तन भी देखा है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 02 May 2019 12:36 PM (IST)Updated: Thu, 02 May 2019 12:36 PM (IST)
रायबरेली में प्रियंका ने कहा-यूपी में 12 हजार किसान कर चुके हैं आत्महत्या, हालात भयानक
रायबरेली में प्रियंका ने कहा-यूपी में 12 हजार किसान कर चुके हैं आत्महत्या, हालात भयानक

रायबरेली, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की स्टार प्रचारक पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज से मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में मोर्चा संभाल लिया है। बेलभेला के साथ नुक्कड़ सभा की शुरूआत की, जिसमें भाजपा सरकार पर किसान, नौजवान व महिलाओं के साथ अन्याय करने का गंभीर आरोप लगाया।

loksabha election banner

प्रियंका गांधी ने कहा कि संप्रग अध्यक्ष मेरी मां सोनिया गांधी आपकी उम्मीदवार हैं। 15 वर्ष से आपकी सांसद रही हैं। आपने उनके कार्यकाल में विकास व जीवन में आया परिवर्तन भी देखा है। इन सभी विकास कार्य को बरकरार रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनके मुकाबले एक ऐसा उम्मीदवार खड़ा किया है जो मेरे पैर पड़कर कहते थे, दीदी मैं कभी कांग्रेस का साथ कभी नही छोड़ूंगा। अब तो न उनका एमएलसी का पद रहेगा न जिला पंचायत का। मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि एक बार फिर वापस मेरे पास आएंगे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की असलियत देश के सामने आ चुकी है। देश में किसान की कमर टूट चुकी है। किसान बताते हैं कि आमदनी दोगुनी नही आधी हो चुकी है। किसान छुट्टा जानवरों से काफी परेशान हैं। उत्तर प्रदेश में 12 हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली है। हर महीने किसान से बीमा के नाम पर पैसा लेकर 10 हजार करोड़ का लाभ कुछ चुनिंदा लोगो को दिया जा रहा है। किसान का कर्ज माफ करने के लिए पैसा नही लेकिन कुछ पूंजीपति लोगो का लाखो करोड़ रुपया का कर्ज माफ कर दिया गया।

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को नोट बंदी पर भी घेरा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश के गरीब लोग परेशान हो गए। मनरेगा को सरकार ने दुर्बल किया। यहां मनरेगा की मजदूरी नही मिलती। रोजगार सेवकों का मानदेय नही बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा की है कि गांव स्तर गांव स्तर पर दस लाख रोजगार उपलब्ध कराएंगे। मनरेगा को मजबूत बनाया जाएगा। 24 लाख सरकारी पद खाली, कांग्रेस एक वर्ग के भीतर पद भरेगी। स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा। जीएसटी को सरल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने बढ़ावे के लिए काम नही करती। एम्स की शुरुआत कांग्रेस की सरकार के दौरान हुई लेकिन भाजपा ने काम नही किया।

सपेरों की बस्ती पहुंची प्रियंका

मां सोनिया गांधी के प्रचार तथा चुनाव की कमान संभालने वाली प्रियंका गांधी का रायबरेली में एक नया ही अंदाज देखने को मिला। यहां के हंसा का पुरवा गांव पहुंची प्रियंका गांधी सपेरों के साथ मुलाकात की। इस दौरान वे कोबरा को अपने हाथों में लेकर उनके साथ खेलती भी नजर आईं।

प्रियंका गांधी को अपने बीच देखकर सपेरों में गजब का उत्साह देखने को मिला। इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के यह तस्वीरें ऐतिहासिक मानी जा रही हैं। कांग्रेसी उनमे इंदिरा गांधी की अक्श देखते हैं। इंदिरा गांधी की भी भी शेर व हाथी के साथ की तस्वीर चर्चा में रही थी। अब सांप के साथ खेलती प्रियंका गांधी भी चर्चा में आ गई हैं। वह गांव के बच्चों के साथ भी काफी व्यस्त रहती हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.