Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के यूपी के सात सहित दस प्रत्याशी घोषित

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने आज अपने दस प्रत्याशियों की सूची जारी की हैं। इनमें सात उत्तर प्रदेश से हैं जबकि एक-एक मध्य प्रदेश कर्नाटक व महराष्ट्र से हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 01:33 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 01:34 PM (IST)
Loksabha Election 2019  : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के यूपी के सात सहित दस प्रत्याशी घोषित
Loksabha Election 2019 : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के यूपी के सात सहित दस प्रत्याशी घोषित

लखनऊ, जेएनएन। शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) लोकसभा चुनाव 2019 में सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं अन्य राज्यों में अपनी प्रत्याशी मैदान में उतार रही है। आज पार्टी से दस प्रत्याशियों का नाम घोषित कर दिया। इनमें सात उत्तर प्रदेश के हैं। जौनपुर से प्रत्याशी को बदला गया है। पार्टी ने कौशाम्बी से राजा भैया की जनसत्ता दल से भी अपना प्रत्याशी उतारा है।

loksabha election banner

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने आज अपने दस प्रत्याशियों की सूची जारी की हैं। इनमें सात उत्तर प्रदेश से हैं जबकि एक-एक मध्य प्रदेश, कर्नाटक व महराष्ट्र से हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने आज सूची जारी की है।

पार्टी ने डॉ. रमेश कुमार ठुकराल को लखनऊ से प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा धौरहरा से पूर्व दस्यु मलखान सिंह को बांदा से सुनीता देवी को, कौशाम्बी से राज देव, गोंडा से कुतुबुद्दीन खान उर्फ डायमण्ड, बांस गांव से सुरेंद्र प्रसाद भारती और जौनपुर से संगीता यादव (डॉ.आरएस यादव के स्थान पर) चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा पार्टी ने महाराष्ट्र की औरंगाबाद सीट से कुंज बिहारी जुगल किशोर अग्रवाल, मध्य प्रदेश के मोरैना से धारा शर्मा और कर्नाटक के बेल्लागवी से दयानंद चिक्कामट को प्रत्याशी बनाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.