Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : पूनम सिन्हा को सपा ने लखनऊ से बनाया प्रत्याशी, पति शत्रुघन संग करेंगी नामांकन

सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूनम सिन्हा को लखनऊ से टिकट देने का औपचारिक एलान कर दिया है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 06:12 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 12:41 AM (IST)
Loksabha Election 2019 : पूनम सिन्हा को सपा ने लखनऊ से बनाया प्रत्याशी, पति शत्रुघन संग करेंगी नामांकन
Loksabha Election 2019 : पूनम सिन्हा को सपा ने लखनऊ से बनाया प्रत्याशी, पति शत्रुघन संग करेंगी नामांकन

लखनऊ, जेएनएन। भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद हाल ही में कांग्रेस का दामन थामकर सुर्खियों में आए फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा के मंगलवार को सपा में शामिल होने के बाद बुधवार को पार्टी ने उन्हें लखनऊ से टिकट देने का औपचारिक एलान कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारवार्ता कर बताया कि लखनऊ में सपा सरकार के दौरान हुए कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ की पहली सांसद एक महिला ही थीं, इसलिए हमने भी महिला को ही प्रत्याशी बनाने का फैसला किया।

loksabha election banner

जयाप्रदा पर आजम खां द्वारा दिए गए बयान पर अखिलेश ने कहा कि सपा के लोग महिलाओं का आदर करते हैं। यूपी में हमारी सरकार में ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सबसे अच्छा काम हुआ। इस दौरान पत्रकारवार्ता में मौजूद अखिलेश यादव की पत्नी व कन्नौज की प्रत्याशी डिंपल यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जाने वाली है। पिछले पांच साल में उन्होंने कोई काम नहीं किया।

मंगलवार को लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिंपल यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। 18 अप्रैल को वह लखनऊ से उनका नामांकन करेंगी। पार्टी के उम्मीद है कि लखनऊ के करीब साढ़े तीन लाख मुस्लिम वोट, चार लाख कायस्थ और सवा लाख सिंधी मतदाता पूनम की जीत की राह आसान कर सकते हैं। शत्रुघ्न कायस्थ हैं, जबकि पूनम सिंधी परिवार से हैैं। सपा में शामिल होने के बाद पूनम ने मजबूती से चुनाव लडऩे का दावा किया था।

पहले भी कांग्रेस-सपा बाहर से ला चुकी है उम्मीदवार

एक बार फिर से सपा और कांग्रेस की तरफ से बाहरी उम्मीदवार लाया गया है। अब राजनाथ सिंह के खिलाफ सपा ने फिल्म अभिनेता शत्रुघन सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को तो कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णन को लखनऊ संसदीय सीट से मैदान में उतारा है। यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कांग्रेस व सपा अन्य राज्यों से जुड़े लोगों को उम्मीदवार बना चुकी है लेकिन कोई भी जीत नहीं पाया।

पति शत्रुघन संग नामांकन करेंगी पूनम
लखनऊ संसदीय सीट से सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार पूनम सिन्हा गुरुवार को अपना नामांकन करेंगी।  साथ में उनके पति और पटनासाहिब से कांग्रेस उम्मीदवार सिने अभिनेता शत्रुघन सिन्हा भी रहेंगे। नामांकन जुलूस में सांसद डिम्पल यादव भी मुख्य रूप से शामिल होंगी। पूर्वाह्न 11 बजे उनका नामांकन जुलूस सपा के प्रदेश कार्यालय से चलेगा। सपा के महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने बताया कि कलेक्ट्रेट तक पांच जगहों पर पूनम सिन्हा का स्वागत किया जाएगा। 

पूनम सिन्हा का प्रोफाइल

  • जन्म तीन नवंबर 1949 को हुआ था।
  • 1968 में उनको मिस यंग इंडिया का ताज मिला।
  • पूनम ने 1980 में शत्रुघ्न सिन्हा से शादी की थी।
  • ऐसा बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात एक रेल यात्रा के दौरान हुई थी।
  • पूनम भी फिल्मों में चरित्र अभिनय करती रहीं। 1973 में उन्होंने पहली बार सबक फिल्म में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म जोधा अकबर थी, जिसमें वह हमीदा बानो बेगम के रोल में थीं।
  • बेटी सोनाक्षी प्रख्यात अभिनेत्री हैं। उसके अलावा दो बेटे लव और कुश भी हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.